चीनी हैकर्स ने चुराया करोड़ों अमेरिकियों का डेटा, राष्ट्रपति ट्रंप और जेडी वेंस की जानकारियां भी चुराई

चीन की खुफिया एजेंसी उठा सकती है फायदा

चीनी हैकर्स ने चुराया करोड़ों अमेरिकियों का डेटा, राष्ट्रपति ट्रंप और जेडी वेंस की जानकारियां भी चुराई

अमेरिका पर चीन ने अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला किया है। इस साइबर हमले 80 से ज्यादा देशों को निशाना बनाया गया था।

वॉशिंगटन। अमेरिका पर चीन ने अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला किया है। इस साइबर हमले 80 से ज्यादा देशों को निशाना बनाया गया था। अमेरिकी अधिकारियों ने करीब 1 साल तक इसकी जांच की और अब जाकर इसकी पुष्टि हुई है। ये साइबर अटैक इतना व्यापक था कि लगभग हर अमेरिकी की जानकारी चुरा ली गई। इतना ही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भी जानकारी चुरा ली गई है। जांच में सामने आया है कि चीन की सरकार द्वारा प्रायोजित साल्ट टाइफून नाम के इस हैकिंग ग्रुप ने प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के सिस्टम को हैक कर लिया और इससे उन्हें लोगों के नेटवर्क तक पहुंच मिल गई।

चीन की खुफिया एजेंसी उठा सकती है फायदा
अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि चीन की खुफिया एजेंसी इस डेटा का फायदा उठा सकती है और राजनेताओं, जासूसों और एक्टिविस्ट को ट्रैक कर सकती है। बताया जा रहा है कि ये हमला पिछले साल अक्टूबर में किया गया था, जब डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के प्रेसिडेंट कैंडिडेट थे। मामले की जांच करने वाली एफबीआई की पूर्व अधिकारी सिंथिया कैसर ने कहा कि यह साइबर अटैक इतना व्यापक था कि मुझे नहीं लगता कि कोई भी अमेरिकी इससे बच पाया होगा। इसे अब तक के साइबर अटैक में से सबसे बड़ा माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स ने इसे चीन की साइबर क्षमताओं का संकेत बताया है। इस साइबर अटैक के तार चीन के 3 टेक फर्म से जुड़े हैं। ये फर्म चीन की सेना और खुफिया एजेंसियों के लिए काम करते हैं। जांचकर्ताओं का कहना है कि हैकर्स लोगों के फोन कॉल सुनने, टेक्स्ट पढ़ने और डिवाइस पर स्टोर फाइल हासिल करने में सक्षम थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

निगम का हीट एक्शन प्लान : आमजन को मिलेगी तपती गर्मी से राहत, महिला हाउसिंग ट्रस्ट और नगर निगम ने किया तैयार निगम का हीट एक्शन प्लान : आमजन को मिलेगी तपती गर्मी से राहत, महिला हाउसिंग ट्रस्ट और नगर निगम ने किया तैयार
गर्मी में आमजन को हीटवेव से राहत प्रदान करने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके...
ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर