हूती हमलों पर यूरोपीय संघ सख्त: सऊदी अरब के साथ एकजुटता जताई, लाल सागर में हमले रोकने को कहा

आम नागरिकों और आर्थिक अवसंरचना को निशाना बनाया गया

हूती हमलों पर यूरोपीय संघ सख्त: सऊदी अरब के साथ एकजुटता जताई, लाल सागर में हमले रोकने को कहा
यूरोपीय संघ ने सऊदी अरब के नागरिकों और आर्थिक बुनियादी ढांचों पर यमन के हूती विद्रोहियों (अंसार अल्लाह) द्वारा किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। यूरोपीय आयोग ने इन हमलों को तुरंत रोकने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का पालन करने का आह्वान किया है।

मॉस्को। यूरोपीय आयोग ने कहा कि यूरोपीय संघ ने सऊदी अरब पर यमन के अंसार अल्लाह आंदोलन (जिसे हूती भी कहा जाता है) के हमलों की निंदा की है और आंदोलन से इन्हें रोकने की अपील की है। यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता अल अनौनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, यूरोपीय संघ सऊदी अरब पर हाल ही में हुए हूती हमलों की कड़ी निंदा करता है। इन हमलों में देश के दक्षिणी हिस्से में आम नागरिकों और आर्थिक अवसंरचना को निशाना बनाया गया जिससे महिलाओं और बच्चों समेत 73 नागरिक घायल हो गए।

उन्होंने आगे कहा कि ब्रुसेल्स इन हमलों को तुरंत रोकने की मांग करता है। अल-अनौनी ने कहा, हम हूतियों से मांग करते हैं कि वे यमन के अंदर और बाहर सभी हमले तुरंत बंद करें  जिसमें लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले भी शामिल हैं और यूएनएससी के प्रस्तावों 2722 (2024) और 2826 (2026) का पालन करें। उन्होंने कहा कि ईयू सऊदी अरब के साथ एकजुटता दर्शाता है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता है।

जुलाई में हूती-नियंत्रित सना के हवाई अड्डों पर हमले के बाद सऊदी अरब और हूती के बीच टकराव बढ़ गया। हूतियों ने इस हमले के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया और आभा हवाई अड्डा सहित सऊदी ठिकानो) पर जवाबी हमले करने की घोषणा की। इसके जवाब में, सऊदी अरब ने यमन के उन इलाकों पर फिर से हमले शुरू कर दिए जो हूतियों के नियंत्रण में थे। मंगलवार सुबह सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि यमन से दक्षिणी इलाकों में मौजूद देश की ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया गया। कई जगहों पर आग लग गई और उत्पादन का काम आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

रामदेवरा मेले के श्रद्धालुओं को यात्री टैक्स में मिलेगी छूट, 10 दिन के लिए अधिकतम 6,500 रुपए प्रस्तावित रामदेवरा मेले के श्रद्धालुओं को यात्री टैक्स में मिलेगी छूट, 10 दिन के लिए अधिकतम 6,500 रुपए प्रस्तावित
रामदेवरा मेले में दूसरे राज्यों से श्रद्धालुओं को लाने वाले वाहनों को यात्री टैक्स में राहत देने की तैयारी। वित्त...
एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की मैपिंग से निर्यात और निवेश बढ़ाने पर जोर, किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए प्रसंस्करण और निर्यात पर फोकस
नगर निकाय चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 73.36% मतदान, कानोता 81.37% के साथ सबसे आगे, सांभर में सबसे कम वोटिंग
नगर निकाय चुनाव: विधायक यूनुस खान से धक्का-मुक्की, मतदान केंद्र पर हंगामा; पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
भारत दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा जूट उत्पादक देश, 40 लाख किसान परिवारों और 3.70 लाख श्रमिकों की आजीविका जुड़ी
ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन चालकों को राहत, अब ई-रिक्शा और टू-व्हीलर की आरटीओ में हो सकेगी फिटनेस जांच
वीर पहाड़िया ने अक्षय कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर खास तस्वीर की साझा