सोमालिया में सेना और विपक्षी गुटों के बीच भीषण संघर्ष: 30 से ज्यादा हमलावर मारे गए, बैडोआ पर सेना का कब्जा

हिंसा में भारी जान-माल नुकसान

सोमालिया में सेना और विपक्षी गुटों के बीच भीषण संघर्ष: 30 से ज्यादा हमलावर मारे गए, बैडोआ पर सेना का कब्जा
सोमालिया के साउथ वेस्ट राज्य की अंतरिम राजधानी बैडोआ में संघीय बलों और विपक्षी लड़ाकों के बीच भीषण हिंसा में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। सत्ता संघर्ष और नियंत्रण को लेकर शुरू हुई इस झड़प के बाद सेना ने शहर पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

मोगादिशू। सोमालिया में संघीय सैन्य बलों और क्षेत्रीय विपक्षी गुटों के बीच जारी राजनीतिक तनाव और हिंसक झड़पों के कारण दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। देश के साउथ वेस्ट राज्य की अंतरिम राजधानी बैडोआ में नियंत्रण को लेकर सेना और अपदस्थ क्षेत्रीय नेता अब्दियाजीज हसन मोहम्मद 'लाफ्तगारेन' के समर्थक लड़ाकों के बीच भीषण गोलीबारी और विस्फोट हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, विपक्षियों ने विस्फोटक से भरे वाहनों का उपयोग करके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। सोमाली सरकार ने आरोप लगाया है कि इस हमले में विपक्षी गुटों के साथ-साथ अल-शबाब के चरमपंथी भी शामिल थे। कई घंटों तक चली भीषण लड़ाई के बाद सोमाली संघीय बलों ने विपक्षी लड़ाकों को शहर के मध्य क्षेत्र से खदेड़ दिया और बैडोआ पर अपना पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया।

रिपोर्टों के अनुसार, इस हिंसा में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है, जिसमें 30 से अधिक हमलावर मारे गये हैं और कई नागरिक भी गोलियों व विस्फोटों की चपेट में आकर हताहत हुए हैं। उल्लेखनीय है कि चालू वर्ष के मार्च माह में संघीय सरकार द्वारा साउथ वेस्ट राज्य के प्रमुख को पद से हटाने के बाद से ही क्षेत्र में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई थी। केंद्र सरकार और क्षेत्रीय राज्यों के बीच सत्ता तथा सुरक्षा नियंत्रण को लेकर जारी विवाद अब हिंसक हो गया रहा है, जिससे राजधानी मोगादिशू सहित अन्य इलाकों में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरसीसीआई-पेंशन नियामक प्राधिकरण की कार्यशाला में कंपाउंडिंग, टैक्स लाभ, निवेश और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक आरसीसीआई-पेंशन नियामक प्राधिकरण की कार्यशाला में कंपाउंडिंग, टैक्स लाभ, निवेश और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक
राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और पीएफआरडीए के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई उद्यमियों व कर्मचारियों के लिए एनपीएस पर...
खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा