भारतीय नौसेना की यूनिट से पाकिस्तानी पोत की टक्कर पर भारत सख्त, प्रभारी राजनयिक तलब

द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन

भारतीय नौसेना की यूनिट से पाकिस्तानी पोत की टक्कर पर भारत सख्त, प्रभारी राजनयिक तलब
अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में भारतीय नौसेना की यूनिट से पाकिस्तानी नौसैनिक पोत की टक्कर पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर इसे गैर-पेशेवर आचरण और 1991 के द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन बताया। इस्लामाबाद में भी कड़ा विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

नई दिल्ली। भारत ने समुद्र में भारतीय नौसेना की एक यूनिट से टक्कर की घटना को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान के यहां स्थित उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर पाकिस्तानी नौसैनिक यूनिट के आचरण को अस्वीकार्य तथा गैर-पेशेवर बताया और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुई थी और इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। भारत ने कहा है कि पाकिस्तानी नौसैनिक पोत का आचरण अप्रैल 1991 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की अग्रिम सूचना से जुड़े समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन है।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर कहा कि वह संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों तक यह संदेश पहुंचाएं कि सभी सैन्य इकाइयां समुद्र में उचित सावधानी बरतें और दोनों देशों के बीच लागू संबंधित समझौतों का सम्मान करें, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस मामले में इस्लामाबाद स्थित उच्चायोग में भारत के प्रभारी राजनयिक को भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष इसी तरह का विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

Read More ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत

Post Comment

Comment List

Latest News

Amit Shah टिप्पणी मानहानि केस में Rahul Gandhi को राहत नहीं, सुलतानपुर कोर्ट में सुनवाई 21 सितंबर तक टली Amit Shah टिप्पणी मानहानि केस में Rahul Gandhi को राहत नहीं, सुलतानपुर कोर्ट में सुनवाई 21 सितंबर तक टली
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट...
जयपुर में 18-19 सितंबर को जुटेंगे देशभर के स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गज, चौथे AHPI नेशनल लीडरशिप समिट में गुणवत्ता
ईवीएम नहीं खुली तो फिर से पड़े वोट, चार वार्डों में 3 बजे तक 57 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
यूपीआई शुल्क लगाने से बढ़ेगी वस्तुओं की लागत : दुकानदार बढ़ी हुई लागत की ग्राहकों से करेगा भरपाई, सुप्रिया ने कहा- जनविरोधी फैसला वापस ले सरकार
100 में से 16 पार्षद मात्र साक्षर, 46 फीसदी ही 12वीं तक शिक्षित
भारतीय नौसेना की यूनिट से पाकिस्तानी पोत की टक्कर पर भारत सख्त, प्रभारी राजनयिक तलब
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव