ट्रंप के ‘सुपर इंटेलिजेंस’ आदेश का असर, मस्क की एआई कंपनी स्पेसएक्सएआई का नाम बदलकर स्पेसएक्सएसआई होगा

राष्ट्रीय गुप्तचर निदेशक जय क्लेटन के नेतृत्व में एआई पर टास्क फोर्स का गठन

ट्रंप के ‘सुपर इंटेलिजेंस’ आदेश का असर, मस्क की एआई कंपनी स्पेसएक्सएआई का नाम बदलकर स्पेसएक्सएसआई होगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' की जगह 'सुपर इंटेलिजेंस' शब्द के इस्तेमाल के आदेश के बाद एलन मस्क ने अपनी कंपनी 'स्पेसएक्सएआई' का नाम बदलकर 'स्पेसएक्सएसआई' करने की पुष्टि की है। ट्रंप ने जय क्लेटन के नेतृत्व में एक कार्य समूह भी गठित किया है जो एआई नीति पर रिपोर्ट तैयार करेगा।

वॉशिंगटन। "सुपर इंटेलिजेंस" पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद स्पेसएक्स की सहायक एआई कंपनी स्पेसएक्सएआई का नाम बदलकर स्पेसएक्सएसआई रखा जायेगा। स्पेसएक्स के संस्थापक एलोन मस्क ने रविवार को यह जानकारी दी। ट्रंप ने सितंबर के अंत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमता) का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस करने और कार्यकारी शाखा के विभागों तथा एजेंसियों को इस नये शब्द का उपयोग करने का निर्देश देने वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर किये थे।

नाम बदलने के बारे में पूछने वाली 'एक्स' पोस्ट के जवाब में मस्क ने कहा, "हां, हम यह बदलाव करेंगे"। रिपोर्ट के अनुसार ह्वाइट हाउस एक कार्य समूह का गठन कर रहा है, जिसे 120 दिनों के भीतर एआई के जोखिमों और अवसरों पर एक रिपोर्ट तैयार करने के साथ-साथ इस क्षेत्र में अमेरिकी सरकार की जिम्मेदारियों को परिभाषित करने का काम सौंपा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय गुप्तचर निदेशक जय क्लेटन के नेतृत्व वाले इस समूह का उद्देश्य एआई विकास में अमेरिकी नेतृत्व सुनिश्चित करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शक्ति सिंह गोहिल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा दे रही, युवा-किसान और व्यापारी परेशान शक्ति सिंह गोहिल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा दे रही, युवा-किसान और व्यापारी परेशान
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने केंद्र सरकार पर 'क्रोनी कैपिटलिज्म' को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को बदहाल...
पब्लिक पार्क में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक : नहीं मिला सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला
विदेशी मुद्रा बाजार: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ₹96.32 पर स्थिर, जानें आज का ताजा भाव
चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 473 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,555 के पार बंद
ट्रंप के ‘सुपर इंटेलिजेंस’ आदेश का असर, मस्क की एआई कंपनी स्पेसएक्सएआई का नाम बदलकर स्पेसएक्सएसआई होगा
SNA-SPARSH बिल प्रक्रिया अब जिला स्तर पर होगी, 12 अक्टूबर से नई व्यवस्था
झालाना में एक साथ दिखे चार बघेरे : फ्लोरा संग तीन शावकों ने कराया दीदार, सफारी जिप्सी के सामने से ट्रैक पार करते आए नजर