उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान, परमाणु हथियारों को लगातार मजबूत करेगा किम शासन

परमाणु प्रतिरोध देश की संप्रभुता के लिए एक भरोसेमंद ढाल

उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान, परमाणु हथियारों को लगातार मजबूत करेगा किम शासन
उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों को और अधिक आधुनिक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कहा कि बाह्य सुरक्षा चुनौतियों और तनाव के बीच परमाणु प्रतिरोध क्षमता ही देश की संप्रभुता तथा सुरक्षा की एकमात्र विश्वसनीय और स्थायी ढाल है।

मास्को। उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं का लगातार उन्नयन किया जाएगा और वे सुरक्षा की सबसे अच्छी गारंटी बने रहेंगे। यह बात कोरियन वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति का सामान्य विभाग की निदेशक और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कही। रिपोर्ट के अनुसार, किम यो जोंग ने कहा, "हमारा रुख़ एक जैसा और स्पष्ट है कि परमाणु प्रतिरोध देश की संप्रभुता के लिए एक भरोसेमंद ढाल और सुरक्षा की सबसे अच्छी गारंटी है।

उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता को बिना किसी रुकावट के लगातार बेहतर बनाया जाएगा।" उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विरोधी ताकतों के कारण उत्पन्न हुए संकट के बीच यह बचाव ज़रूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भाग लेने न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई...
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक: बिना आव्रजन प्रक्रिया लुफ्थांसा में सवार हुए तीन यात्री, एयर इंडिया के कर्मचारी निलंबित
महा-हड़ताल से महा-संकट : जयपुर सहित प्रदेशभर में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, करोड़ों का लेन-देन ठप होने की आशंका
भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान
अमेरिका की चेतावनी : ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह हो सकता है ठप, विदेशी कंपनियों को किया आगाह