रूस से तेल खरीदने पर भारत ने पश्चिमी देशों को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- हम अपनी अर्थव्यवस्था बंद नहीं कर सकते

तेल का तीसरा सबसे बड़ा खरीददार है भारत

रूस से तेल खरीदने पर भारत ने पश्चिमी देशों को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- हम अपनी अर्थव्यवस्था बंद नहीं कर सकते

भारत के रूस से तेल खरीदने का कई पश्चिमी देश विरोध कर रहे हैं। वहीं, अब ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने पश्चिमी देशों को करारा जवाब दिया है

लंदन। भारत के रूस से तेल खरीदने का कई पश्चिमी देश विरोध कर रहे हैं। वहीं, अब ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने पश्चिमी देशों को करारा जवाब दिया है। विक्रम ने दो टूक शब्दों में कहा कि हम अपनी अर्थव्यवस्था बंद नहीं कर सकते हैं। ब्रिटिश रेडियो स्टेशन टाइम्स रेडियो से बातचीत के दौरान विक्रम दोराईस्वामी ने कहा कि यूरोप के कई देश खुद रूस से रेयर अर्थ मेटल समेत अनेक ऊर्जा उत्पाद खरीद रहे हैं और वो हमें रूस से व्यापार न करने की सलाह देते हैं। क्या यह थोड़ा अजीब नहीं लगता?

दोनों देशों के बीच सुरक्षा संबंध दशकों पुराने हैं। जब पश्चिमी देश हमें हथियार देने को राजी नहीं थे और हमारे पड़ोसी देशों को बड़े पैमाने पर हथियार भेज रहे थे, जिसकी मदद से पड़ोसी मुल्कों ने हम पर हमला किया था। तब रूस ने भारत का साथ दिया था। विक्रम दोराईस्वामी ने पश्चिमी देशों से सवाल पूछते हुए कहा कि कई देश अपनी सहूलियत के लिए उन देशों से रिश्ते बनाते हैं, जो हमारे लिए मुश्किल खड़ी करते हैं। मगर, क्या हमने कभी आप पर सवाल खड़े किए? रूस यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले भी कह चुके हैं कि यह युद्ध का समय नहीं है। हम भी यही चाहते हैं कि यह युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो जाए।

तेल का तीसरा सबसे बड़ा खरीददार है भारत
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयात करने वाला देश है। हालांकि, भारत तेल की ज्यादातर आपूर्ति मध्य एशियाई देशों से करता है। मगर, हाल ही में भारत ने रूस से भी बड़े पैमाने पर तेल आयात करना शुरू कर दिया है। 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए। ऐसे में रूस काफी कम दाम में भारत को तेल बेचता है।

दुनिया में तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे
विक्रम दोराईस्वामी ने रूस से तेल आयात पर बात करते हुए कहा कि दुनिया में तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। हम भारत दुनिया में तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। हम अपने तेल की 80 प्रतिशत मांग दूसरे देशों से पूरा करते हैं ऐसे में हमें क्या करना चाहिए? क्या हम अपनी अर्थव्यवस्था बंद कर दें?

Read More अब तक जारी नहीं हो सका बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम : कार्मिकों के अतिरिक्त कार्य के बहिष्कार का दिखने लगा असर, परीक्षा केन्द्रों के मिनिट्स भी जारी नहीं हुए 

Tags: russia  

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी : खेतों में पाला पड़ना शुरू, फसलों को नुकसान उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी : खेतों में पाला पड़ना शुरू, फसलों को नुकसान
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी...
शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग
नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश
देश सेवा को समर्पित : राजस्थान गृह रक्षा का 63वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,जयपुर में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम
कांग्रेस की दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक : डोटासरा ने दिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, राजस्थान से 50 हजार लोग होंगे शामिल
हवाई यात्रा के अभूतपूर्व संकट की जिम्मेदारी ले सरकार : यह संकट सरकार के एकाधिकार की नीति का पहला नमूना, शशिकांत सेंथिल ने कहा- सरकार जारी करे श्वेत-पत्र 
राजस्थान को देश का माइनिंग हब बनाने में प्रवासी राजस्थानियों की प्रमुख भूमिका, निवेश और सहभागिता में सक्रिय भागीदारी