इंडोनेशिया में बारिश के कारण भूस्खलन : 2 लोगों की मौत, 21 लापता

इंडोनेशिया में भूस्खलन

इंडोनेशिया में बारिश के कारण भूस्खलन : 2 लोगों की मौत, 21 लापता
इंडोनेशिया में भारी बारिश के कारण सिलाकैप रीजेंसी के सिब्यूनयिंग गांव में बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, 3 घायल हो गए और 21 लोग अब भी लापता हैं। यह जानकारी प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के आपातकालीन इकाई प्रमुख मुहम्मद चोमसुल ने दी।

जकार्ता। इंडोनेशिया के भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए और 21 अन्य लापता हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण एजेंसी की आपातकालीन इकाई के प्रमुख मुहम्मद चोमसुल के अनुसार सिलाकैप रीजेंसी के सिब्यूनयिंग गाँव में हुई भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि भूस्खलन रिहायशी इलाकों में हुआ। दो लोगों की मौत हो गई। तीन घायल हो गए और 21 अन्य लापता हो गए हैं।

चोमसुल ने बताया कि लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है, जिसमें स्थानीय आपदा एजेंसी, स्थानीय खोज और बचाव कार्यालय, सेना और अन्य सरकारी संस्थान एवं स्वयंसेवक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में सहायता के लिए भारी मशीनरी तैनात की गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सॉफ्टवेयर तक अवैध पहुंच के मामले में TCS की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी है। प्रांतीय...
सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला 
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ते विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी : 3 गिरफ्तार, 36 किलो तैयार माल जब्त, कीमत 72 करोड़
आज का भविष्यफल