रूस का बड़ा ऐलान, यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर जारी रहेंगे बड़े जवाबी हमले; विदेशियों को कीव छोड़ने की चेतावनी

यूक्रेन द्वारा तनाव बढ़ाने के जवाब में की जा रही है कार्रवाई

रूस का बड़ा ऐलान, यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर जारी रहेंगे बड़े जवाबी हमले; विदेशियों को कीव छोड़ने की चेतावनी
रूस के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में सैन्य ठिकानों पर व्यापक जवाबी हमले जारी रखने का ऐलान किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयानों का हवाला देते हुए रूस ने विदेशी नागरिकों और कूटनीतिक कर्मचारियों को कीव व सैन्य ठिकानों के पास न रहने तथा यूक्रेन यात्रा से बचने की सख्त चेतावनी दोहराई है।

मॉस्को। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस अपने देशवासियों के खिलाफ यूक्रेन की आतंकवादी कार्रवाइयों के जवाब में यूक्रेन में सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर जवाबी हमले जारी रखेगा। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अपनी वेबसाइट पर कहा कि रूसी सेना, रूसी नागरिकों और नागरिक अवसंरचना के खिलाफ यूक्रेनी सेना की आतंकवादी कार्रवाइयों के जवाब में कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों में सैन्य ठिकानों पर व्यवस्थित रूप से हमले कर रही है।

इससे पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि कीव की तरफ से लगातार तनाव बढ़ाने से यूक्रेन की स्थिति और खराब हो रही है। उन्होंने तर्क दिया कि रूस के हालिया हमले, नौवहन, गोदामों और अवसंरचना पर यूक्रेन के हमलों का जवाब थे। रूसी विदेश मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों और राजनयिक मिशन के कर्मचारियों को यूक्रेन में न रहने या वहां यात्रा न करने की अपनी चेतावनी फिर से दोहराई। मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों और राजनयिकों के लिए कीव या यूक्रेन में सेना से जुड़ी जगहों के आस-पास न रहने की एक नई चेतावनी जारी की।

रूसी मंत्रालय ने कहा कि जो विदेशी नागरिक और राजनयिक कीव से नहीं निकले हैं, वे जानबूझकर अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं। इससे पहले विदेशी नागरिकों और राजनयिकों को कीव छोड़ने की चेतावनी 25 मई, 2026 के रूसी विदेश मंत्रालय के बयान और विदेशी सहयोगियों को भेजे गए राजनयिक नोटों में शामिल थी। 27 मई को, उप विदेश मंत्री मिखाइल गलुज़िन ने एक ब्रीफिंग के दौरान इस चेतावनी को दोहराया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन नहीं थमेगा, कांग्रेस ने कहा-  अब बचना मुश्किल है, गिरफ्तारी दो और जेल जाओ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन नहीं थमेगा, कांग्रेस ने कहा-  अब बचना मुश्किल है, गिरफ्तारी दो और जेल जाओ
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।...
भदोही के कालीन उद्योग को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1,340 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात
ज्ञानेश कुमार ने मनमानी की, 13 करोड़ नाम काटे : पायलट
पंचायत चुनाव से पहले जयपुर में निषेधाज्ञा लागू: हथियार, सभा-जुलूस, भड़काऊ प्रचार और बिना अनुमति ध्वनि यंत्रों के इस्तेमाल पर रोक
बिहार में गंडक, गंगा, कोसी और बूढ़ी गंडक उफनीं, कई जगह खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का खतरा बरकरार
साइबर ठगों ने 2 लोगों को बनाया निशाना, एनी-डेस्क एप डाउनलोड करवाकर 1.64 लाख रुपए ठगे
प्रियंका गांधी का जंतर-मंतर की घटना पर हमला, महिला पत्रकारों के आरोपों की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग