चीन की सीमा के पास म्यांमार में भीषण गृहयुद्ध : ड्रैगन की विद्रोहियों को धमकी, दुनिया में रुक जाएंगे गाड़ियों के पहिए

दुनिया का लगभग आधा हैवी रेअर अर्थ म्यांमार के काचिन राज्य से निकाला जाता है

चीन की सीमा के पास म्यांमार में भीषण गृहयुद्ध : ड्रैगन की विद्रोहियों को धमकी, दुनिया में रुक जाएंगे गाड़ियों के पहिए

म्यांमार में चीन की सीमा के पास भामो में भीषण गृहयुद्ध चल रहा है। काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी दिसंबर महीने से ही चीन के समर्थन वाली म्यांमार की सेना से जंग लड़ रही है

रंगून। म्यांमार में चीन की सीमा के पास भामो में भीषण गृहयुद्ध चल रहा है। काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी दिसंबर महीने से ही चीन के समर्थन वाली म्यांमार की सेना से जंग लड़ रही है। यह वही इलाका है जहां पर दुनिया का आधुनिक खजाना यानि रेअर अर्थ छिपा हुआ है। यह इलाका चीन की सीमा से मात्र 100 किमी की दूरी पर है। म्यांमार में साल 2021 में सेना के तख्तापलट के बाद से ही देश के अंदर भीषण गृहयुद्ध शुरू हो गया। आज आलम यह है कि देश के कई इलाके में विद्रोहियों को कब्जा हो गया है और सेना को भारी नुकसान उठा पड़ा है। महीनों से जारी इस लड़ाई से दुनिया में रेअर अर्थ की सप्लाई संकट में आ गई है। चीन इस समय दुनिया को रेअर अर्थ के नाम पर धमका रहा है और इसकी वजह से इलेक्ट्रिक गाड़ियों का निर्माण रुक जाने का खतरा पैदा हो गया है। चीन ने अब काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी को रेअर अर्थ पर धमकी दी है। 
दुनिया का लगभग आधा हैवी रेअर अर्थ म्यांमार के काचिन राज्य से निकाला जाता है। इसमें उत्तरी बामो भी शामिल है जो सेना का रणनीतिक गढ़ है। इस रेअर अर्थ को यहां से निकाले जाने के बाद उसे चीन भेज दिया जाता है ताकि उससे मैग्नेट बनाया जा सके। इस मैग्नेट की मदद से इलेक्ट्रिक गाड़ियां और विंड टर्बाइन बनाई जाती है। हैवी रेअर अर्थ की प्रोसिसिंग में चीन का लगभग एकाधिकार है। चीन ने अब म्यांमार के विद्रोही गुट को धमकी दी है कि अगर उसने भामो पर पूरी तरह से कब्जा करने की कोशिश की तो वह रेअर अर्थ की खरीद को बंद कर देगा।

चीन ने काचिन आर्मी को दिया लालच
चीन की इस धमकी यह साफ है कि वह खनिजों पर कब्जे को बढ़ा रहा है ताकि अपने भूराजनीतिक लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। इस गृहयुद्ध की वजह से दुनिया में रेअर अर्थ का खनन और उसका निर्यात प्रभावित हो रहा है। चीन ने रेअर अर्थ को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है और अमेरिका से लेकर भारत तक इसकी सप्लाई को रोक दिया है। अब चीन इसका इस्तेमाल म्यांमार की सेना की मदद के लिए कर रहा है। चीन की सरकार का कहना है कि सीजफायर और शांति वार्ता म्यांमार की सेना और काचिन आर्मी तथा चीन सभी के हित में है। चीन ने काचिन आर्मी को यह भी आॅफर दिया है कि वह अगर भामो से हट जाती है तो उसके कब्जे वाले सीमाई इलाके से ज्यादा व्यापार किया जाएगा। भामो म्यांमार की सेना के लिए एक लॉजिस्टिक हब है जहां 1 लाख 66 हजार लोग रहते हैं।

 काचिन आर्मी के अधिकारियों का कहना है कि अगर वे इस डील को नहीं स्वीकार करते हैं तो वे काचिन राज्य से रेअर अर्थ समेत अन्य निर्यात को स्वीकार नहीं करेगा। म्यांमार के विशेषज्ञ डेविड मैथिएसोन का कहना है कि चीन म्यांमार के गृहयुद्ध को रोकना नहीं चाहता है, वह चाहता है कि लड़ाई इतनी कम हो जाए जिससे उसके आर्थिक हित आगे बढ़ते रहें।

काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी का संघर्ष दशकों पुराना
असल में भामो की लड़ाई उस समय शुरू हुई जब काचिन आर्मी ने पिछले साल अक्टूबर महीने में रेअर अर्थ से भरे मुख्य इलाके पर कब्जा कर लिया। काचिन आर्मी ने खनन करने वालों पर टैक्स बढ़ा दिया और टेरिबियम तथा ८ि२स्र१ङ्म२्र४े के उत्पादन को रोक दिया। इससे दाम आसमान छूने लगे। इससे म्यांमार से चीन का रेअर अर्थ का आयात काफी कम हो गया। काचिन आर्मी में 15 हजार जवान शामिल हैं और इसका गठन साल 1961 में किया गया था। ये काचिन राज्य की स्वायत्ता की मांग कर रहे हैं। यह म्यांमार के सबसे मजबूत विद्रोही गुटों में शामिल है।

Read More पाकिस्तान से बड़ी खबर: इमरान खान के करीबी ISI के पूर्व चीफ जनरल फैज को 14 साल की सजा, जानें पूरा मामला

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग