फिलीपींस में दर्दनाक हादसा: नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 87 लापता; बचाव और राहत कार्य जारी

दुर्घटना के समय नौका में 134 लोग सवार थे

फिलीपींस में दर्दनाक हादसा: नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 87 लापता; बचाव और राहत कार्य जारी
पश्चिमी फिलीपींस के पलावन प्रांत स्थित कोरॉन तट के पास 'एमवी जून एस्टर' नामक नौका में भीषण आग लग जाने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 87 लोग लापता हैं। तटरक्षक बल ने 42 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। दुर्घटना के समय नौका में 134 लोग सवार थे और राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

मनीला। पश्चिमी फिलीपींस के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पलावन प्रांत के तट के पास एक नौका में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 87 अभी भी लापता हैं। हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब एमवी जून एस्टर में 117 यात्री और चालक दल के 17 सदस्य सवार थे।

फिलीपीन तटरक्षक बल (पीसीजी) की प्रवक्ता कमोडोर नोएमी कायाबयाब ने फेसबुक पर जारी एक बयान में बताया कि 42 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान अभी जारी है। 

पीसीजी ने कोरॉन, पलावन में बरंगे मार्सिला से करीब 1.2 समुद्री मील (2.2 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में समुद्र में एमवी जून एस्टर नाव में आग लगने की सूचना मिलने के बाद बचाव दलों को रवाना किया। अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी बैठक में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों, नए परमाणु बिजली संयंत्र, एस-400...
राजस्थान में अनुपूरक बजट राशि खर्च करने के निर्देश, केंद्रीय योजनाओं में मंजूरी के बाद ही धनराशि खर्च होगी
जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत
अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू
फिलीपींस में दर्दनाक हादसा: नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 87 लापता; बचाव और राहत कार्य जारी
भारत, वैश्विक व्यापार में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए मौके बढ़ाने हेतु ब्रिक्स सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा : पीयूष गोयल
ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य अब कहलाएगा ट्रंप जलडमरूमध्य, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका जीत रहा है