बवाल करा कमाई कर रहे ट्रंप, अगस्त से अब तक 8.2 करोड़ डॉलर के बॉन्ड खरीदे

ट्रंप ने खरीदे 8.2 करोड़ डॉलर के बॉन्ड

बवाल करा कमाई कर रहे ट्रंप, अगस्त से अब तक 8.2 करोड़ डॉलर के बॉन्ड खरीदे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त से अक्टूबर की शुरुआत तक 8.2 करोड़ डॉलर के कॉर्पोरेट और म्यूनिसिपल बॉन्ड खरीदे। वित्तीय दस्तावेजों में खुलासा हुआ कि इनमें वे निवेश भी शामिल हैं जो उनकी नीतियों से लाभान्वित हुए। 175 से अधिक खरीदारियों की जानकारी सामने आई।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त के अंत से अक्टूबर की शुरूआत तक कम से कम 8.2 करोड़ डॉलर के कॉपोर्रेट और म्यूनिसिपल बॉन्ड खरीदे हैं। इनमें उनकी कथित नीतियों से लाभान्वित होकर पैसे कमाने वाले निवेश भी शामिल हैं। इसका खुलासा शनिवार को सार्वजनिक किए गए फाइनेंशियल डिटेल से हुई है।

यह खुलासा इसलिए भी अहम है, क्योंकि ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद पूरी दुनिया में व्यापार युद्ध छेड़ा हुआ है। ऐसे आरोप हैं कि इसका फायदा उनके परिवार को हुआ है, जिनकी संपत्ति इस दौरान कई गुना बढ़ गई है। अमेरिकी सरकारी नैतिकता कार्यालय से जारी किए गए कागजातों के अनुसार, ट्रंप ने 28 अगस्त से 2 अक्टूबर तक 175 से ज्यादा वित्तीय खरीदारियां कीं। 1978 के पारदर्शिता कानून को सरकारी नैतिकता अधिनियम भी कहा जाता है।  इसके तहत किए गए ये खुलासे प्रत्येक खरीद के लिए सटीक राशि का उल्लेख नहीं करते हैं, केवल एक विस्तृत सीमा तक जानकारी प्रदान करते हैं। दस्तावेजों के अनुसार, बॉन्ड खरीद का अधिकतम कुल मूल्य 33.7 करोड़ डॉलर से अधिक था।

ट्रंप ने उन बॉन्डों को खरीदा, जिनको उनकी नीतियों से फायदा हुआ

शनिवार के खुलासे में सूचीबद्ध अधिकांश संपत्तियां नगरपालिकाओं, राज्यों, काउंटियों, स्कूल जिलों और सार्वजनिक एजेंसियों से जुड़ी अन्य संस्थाओं द्वारा जारी किए गए बॉन्ड हैं। ट्रंप के नए बॉन्ड निवेश कई उद्योगों में फैले हुए हैं, जिनमें वे क्षेत्र भी शामिल हैं जो पहले ही उनके प्रशासन के नीतिगत बदलावों, जैसे वित्तीय विनियमन में ढील, से लाभान्वित हो चुके हैं या लाभान्वित हो रहे हैं।

Read More ईरान में नए युग की शुरुआत: दिवंगत अली खामेनेई के बेटे मोजतबा ने संभाली कमान, नया सर्वोच्च नेता बनते ही ईरान ने इजरायल पर बोला हमला

ट्रंप ने ये कॉपोर्रेट बॉन्ड खरीदे

Read More केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई : मकान से 52.5 किलो अफीम और मिश्रित पानी बरामद, पूछताछ जारी

ट्रंप के खरीदे गए कॉपोर्रेट बॉन्ड में ब्रॉडकॉम और क्वालकॉम, जैसी चिप निमार्ता कंपनियों के बॉन्ड शामिल हैं। इसके अलावा मेटा प्लेटफॉर्म्स, जैसी तकनीकी कंपनियां; होम डिपो, और उश्र हेल्थ, जैसी रिटेल कंपनियां; और गोल्डमैन सैक्स, और मॉर्गन स्टेनली, जैसे वॉल स्ट्रीट बैंक शामिल हैं।

Read More टीकाराम जूली बने कर्तव्य और संवेदना का उदाहरण, माता के निधन के बाद आज पहुंचे विधानसभा

जेपी मॉर्गन और इंटेल के विवादित बॉन्ड भी शामिल

अगस्त के अंत में निवेश बैंकों के ऋण की खरीद में जेपी मॉर्गन के बॉन्ड शामिल थे। शुक्रवार को, ट्रंप ने अमेरिकी न्याय विभाग से दिवंगत फाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ जेपी मॉर्गन के संबंधों की जांच करने को कहा। बैंक ने कहा है कि उसे एपस्टीन के साथ अपने पिछले संबंधों पर पछतावा है और उसने उसे घृणित कृत्य करने में मदद नहीं की। ट्रंप ने अपने खुद के फैसले से अमेरिकी सरकार द्वारा इंटेल कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के बाद उसके बॉन्ड भी खरीदे हैं।

ट्रंप प्रशासन ने सफाई में क्या कहा

व्हाइट हाउस ने शनिवार को टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। प्रशासन ने पहले कहा था कि ट्रंप अपने निवेशों के बारे में अनिवार्य खुलासे जारी कर रहे हैं, लेकिन न तो उनकी और न ही उनके परिवार की इस पोर्टफोलियो को चलाने में कोई भूमिका है, जिसका प्रबंधन एक तीसरे-पक्ष वित्तीय संस्थान द्वारा किया जाता है। राजनीति में आने से पहले रियल एस्टेट क्षेत्र के टाइकून ट्रंप ने पहले कहा था कि उन्होंने अपनी कंपनियों को अपने बच्चों की देखरेख वाले एक ट्रस्ट में रखा है।

बॉन्ड से ट्रंप को हो रही कमाई

अगस्त में दायर एक खुलासे से संकेत मिलता है कि 20 जनवरी को राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रंप ने 10 करोड़ डॉलर से अधिक के बॉन्ड खरीदे हैं। ट्रंप ने जून में अपना वार्षिक प्रकटीकरण फॉर्म भी जमा किया था, जिसमें संकेत दिया गया था कि उनके विभिन्न उपक्रमों से होने वाली आय अंत में उन्हें ही मिलती है, जिससे संभावित हितों के टकराव की चिंताएं बढ़ गई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत