संरा मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क की चेतावनी, कहा- AI मानवता के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है

एआई से मानवता को खतरा

संरा मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क की चेतावनी, कहा- AI मानवता के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने चेतावनी दी है कि एआई मानवता के लिए अस्तित्व का खतरा पैदा कर सकता है। मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने एआई सुरक्षा के लिए कड़े नियम लागू करने की मांग की और प्रमुख तकनीकी कंपनियों को पत्र भेजने का फैसला किया है।

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर सकती है और इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। तुर्क ने सोमवार को मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "मैं उद्योग जगत के विशेषज्ञों की इस चिंता से सहमत हूं कि उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मानवता के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है... मैं आज यहां यह आह्वान कर रहा हूं कि बहुत देर हो जाने से पहले एआई की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए और पुख्ता गारंटी लागू की जाए।"

उनके कार्यालय के हवाले से यह जानकारी दी गयी। तुर्क ने कहा कि वह आने वाले दिनों में दुनिया की प्रमुख एआई विकास कंपनियों को इस संबंध में पत्र भेजेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल केवल कुछ लोगों के पास एआई पर "लगभग असीमित शक्ति" है। उन्होंने कहा, "कम से कम, हमें उन देशों को, जहां एआई का विकास और संचालन हो रहा है तथा जो इसकी आपूर्ति श्रृंखला में शामिल हैं, तय की गयी सीमाओं को लेकर एक साथ आने की जरूरत है।"

इससे पहले दिसंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय ब्यूरो के मुख्य अर्थशास्त्री फिलिप शैलेकेन्स ने चेतावनी दी थी कि एआई का सैन्य इस्तेमाल मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर सकता है और बड़े पैमाने पर जनहानि का कारण बन सकता है। उन्होंने एआई के अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण नियमन की आवश्यकता पर जोर दिया था। जनवरी 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने भी अनियंत्रित एआई को जलवायु परिवर्तन और परमाणु हथियारों के साथ मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा बताया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़क सुरक्षा पर कैग रिपोर्ट : विभागों को 20 नवंबर तक जवाब देने के निर्देश सड़क सुरक्षा पर कैग रिपोर्ट : विभागों को 20 नवंबर तक जवाब देने के निर्देश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा प्रणाली पर कैग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश होने के बाद वित्त विभाग ने संबंधित विभागों...
चंडीगढ़ कांग्रेस को मजबूती, पार्षद रामचंद्र यादव और पंजाबी अभिनेत्री अदिति आर्या ने थामा कांग्रेस का हाथ
राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण में 162 निकायों के 57.52 लाख मतदाता तय करेंगे 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत
भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनकी आवाज ने पूर्वोत्तर की भावना देश तक पहुंचाई
कोटा के सीवी गार्डन में घुसा लेपर्ड, मॉर्निंग वॉकर्स में मची भगदड़; क्रेन की मदद से साढ़े तीन घंटे में हुआ रेस्क्यू
संरा मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क की चेतावनी, कहा- AI मानवता के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है
‘अर्जुन नागा’ की जयपुर-जैसलमेर में 40 दिन होगी शूटिंग, फिल्म पर्यटन नीति से प्रदेश को ग्लोबल स्क्रीन पर पहचान दिलाने की तैयारी