खेलों इंडिया यूथ गेम्स का चौथा संस्करण राजस्थान को साइक्लिंग में दो स्वर्ण

महाराष्ट्र नौ स्वर्ण के साथ सबसे आगे, हरियाणा छह स्वर्ण के साथ दूसरे नंबर पर

 खेलों इंडिया यूथ गेम्स का चौथा संस्करण राजस्थान को साइक्लिंग में दो स्वर्ण

गत दो बार के चैंपियन महाराष्ट्र ने नौ स्वर्ण पदक के साथ खेलों इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण में रविवार को पदक तालिका में बढ़त बना ली जबकि मेजबान हरियाणा छह स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर है।

पंचकुला। गत दो बार के चैंपियन महाराष्ट्र ने नौ स्वर्ण पदक के साथ खेलों इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण में रविवार को पदक तालिका में बढ़त बना ली जबकि मेजबान हरियाणा छह स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर है।

राजस्थान ने साइक्लिंग में दो स्वर्ण पदक जीत लिए। मणिपुर चार स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है।  राजस्थान के लिए पहला स्वर्ण पदक महेन्द्र सारण ने जीता। महेन्द्र ने 10 किमी. स्क्रैच रेस में प्रथम स्थान पर रहते हुए राजस्थान का खाता खोला। राजस्थान ने दूसरा स्वर्ण टीम स्प्रिंट में जीता। राजस्थान टीम में लव कुमार, मुकेश कासवान और दिनेश खिंचड शामिल थे।

प्रणय और शुभम आगे बढ़े
राजस्थान के बैडमिंटन में भी आज का दिन अच्छा रहा। प्रणय कट्टा ने उत्तरप्रदेश के मयंक को पहले सेट में पिछड़ने के बाद 18-21, 21-11, 21-16 से हराया। शुभम पटेल ने आसाम के टी. बरुआ को सीधे सेटों में 21-19, 21-9 से हराया। वही महिला वर्ग में राजस्थान की साक्षी फोगाट ने उत्तराखंड की एस. राजभर को 21-13, 21-8 से हरा अगले दौर में प्रवेश किया।

कुश्ती के पांचों स्वर्ण हरियाणा की झोली में
कुश्ती का पावरहाउस कहे जाने वाले हरियाणा ने चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुश्ती मुकाबलों में अपनी धाक जमाते हुए सभी पांच स्वर्ण पदक जीत लिए। हरियाणा के साहिल जागलान ने पुरुष फ्री स्टाइल 92 किग्रा में स्वर्ण  जीता जबकि रोनित शर्मा ने ग्रीको रोमन शैली 51 किग्रा में और अंकित ने 60 किग्रा में स्वर्ण जीता। महिला वर्ग में हरियाणा की तन्नू ने 46 किग्रा और ज्योति ने 57 किग्रा में स्वर्ण जीते।

Read More T-20 World Cup तक मुश्ताक अहमद होंगे बंगलादेश के स्पिन कोच

खेलो इंडिया की साइक्लिंग  प्रतियोगिता में मेजबान राज्य हरियाणा ने पहला स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार को हुई प्रतियोगिता में हरियाणा की वृंदा यादव ने पहला स्वर्ण जीता।

Read More IPL 2024 में छक्के जड़ने में हैदराबाद के हैनरिक क्लासेन और चौकों में विराट कोहली हैं अव्वल


हरियाणा ने जीते सबसे अधिक 23 पदक
हरियाणा ने कुश्ती में पांच स्वर्ण और साइक्लिंग में एक स्वर्ण जीता। हरियाणा ने सबसे अधिक कुल पदक 23 जीत लिए है जबकि महाराष्ट्र के 17 पदक है जिसमें नौ स्वर्ण, चार रजत और चार  कांस्य पदक शामिल हैं। महाराष्ट्र ने भारोत्तोलन में चार में से तीन, योग में तीन और एक स्वर्ण साइक्लिंग में जीता। मणिपुर थांग ता में चार स्वर्ण जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। भारोत्तोलन में दो नए युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बने।

Read More ICC T20 World Cup के आधिकारिक गान के लिए तैयार पॉल और केस

वालीबॉल
राजस्थान ने वालीबॉल में भी जीत दर्ज की। राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 25-22, 25-22, 20-25, 25-17 से शिकस्त दी अगले दौर में प्रवेश किया।

कबड्डी
पहले दिन मेजबान हरियाणा से हारने वाली राजस्थान टीम ने रविवार को पंजाब को 31-23 से शिकस्त दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कम वोटिंग से राजनीति दलों में मंथन का दौर शुरू, दूसरे चरण की 13 सीटों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे कम वोटिंग से राजनीति दलों में मंथन का दौर शुरू, दूसरे चरण की 13 सीटों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे
ऐसे में इस बार पहले चरण की सीटों पर कम वोटिंग ने भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है।...
भारत में नहीं चाहिए 2 तरह के जवान, इंडिया की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को करेंगे समाप्त : राहुल
बड़े अंतर से हारेंगे अशोक गहलोत के बेटे चुनाव, मोदी की झोली में जा रही है सभी सीटें : अमित 
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज की मौत, फोर्टिस अस्पताल में प्रदर्शन
इंडिया समूह को पहले चरण में लोगों ने पूरी तरह किया खारिज : मोदी
प्रतिबंध के बावजूद नौलाइयों में आग लगा रहे किसान
लाइसेंस मामले में झालावाड़, अवैध हथियार रखने में कोटा है अव्वल