नीलकण्ठ महादेव मंदिर की पहाड़ियों में पैंथर के जोड़े ने जमाया डेरा

शाम होते ही शहर की घनी आबादी में बढ़ रही हलचल, लोगों में खौफ, वन विभाग पकड़ने में नाकाम

नीलकण्ठ महादेव मंदिर की पहाड़ियों में पैंथर के जोड़े ने जमाया डेरा

वन विभाग के आला अधिकारियों की अनदेखी के चलते बधेरा के एक जोडे ने शहर की घनी आबादी में दस्तक दे दी है, जिसके चलते शहर में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। सांझ ढलने के साथ ही लोग घरों में दुबक जाते हैं।

दौसा। वन विभाग के आला अधिकारियों की अनदेखी के चलते बधेरा के एक जोडे ने शहर की घनी आबादी में दस्तक दे दी है, जिसके चलते शहर में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। सांझ ढलने के साथ ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। उल्लेखनीय है कि गत दो वर्ष से बधेरा के एक जोड़े ने शहर की नीलकण्ठ महादेव मंदिर की पहाहियों में डेरा जमा लिया था, प्रतिदिन मंदिर में जाने वाले श्रृद्धालुओं की ओर से बधेरा के जोड़े के विचरण करने की जानकारी वन विभाग को दे दी गई थी, इसके बावजूद वन विभाग की ओर से उन्हें पकड़ने के लिए ठोस कार्रवाही नहीं की। इसके बाद बधेरा के शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने का वीडियों एवं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग के आला अधिकारियों की आंखें खुली तथा पहाड़ी पर रेसक्यू आॅपरेशन चलाकर पकड़ने का प्रयास किया था। इसी बीच इस जोड़े ने दो बच्चों को जन्म दे दिया तथा हलचल भी बंद कर दी थी, जिसके चलते विभाग ने रेसक्यू आॅपरेशन बंद कद दिया। कुछ दिनों के बाद बधेरा परिवार की हलचल पुन शुरु हो गई तथा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। विभाग ने एक बार फिर पहाड़ी पर रेसक्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर एक दिन एक बधेरा की मृत्यु हो जाने की सूचना वन विभाग को मिली, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करा उसका अंतिम संस्कार किया।

बताया जाता है कि बधेरा के जोड़े की हलचल एक बार फिर शुरू हो गई है। अब ये जोड़ा शहरी क्षेत्र की घनी आबादी में प्रवेश कर गए है। गत एक सप्ताह में जोडे को शहर की घनी आबादी में देखा भी गया है तथा सोशल मीडिया पर सीसीटीवी के फुटेट के वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। सांझ ढलने के साथ ही यह जोड़ा शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर जाता है तथा देर रात तक शहर की विभिन्न गलियों में विचरण करते रहते है। इस दौरान यह जोड़ा कुत्ते, सुअर तथा अन्य जानवरों का शिकार कर अपनी भूख मिटा लेते हैं। देर रात तक लोग सीसीटीवी में इस जोड़े की हलचल सोसियल मीडिया पर पोस्टकर शहरवासियोें को सचेत करते रहते हैं।  इस जोड़े को गुप्तेश्वर रोड स्थित आवासीय कॉलोनियों में विचरण करते देखा गया है, तब से कॉलोनियों के मुख्य मार्गो पर सन्नाटा पसरा हुआ है लोग घरो में दुबके हुये है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में हांफ रहे कुछ थर्मल प्लांट, बिजली संकट के बढ़ने की है सम्भावना गर्मी में हांफ रहे कुछ थर्मल प्लांट, बिजली संकट के बढ़ने की है सम्भावना
कुछ यूनिट तकनीकी कारणों से कम उत्पादन दे रही हैं। थर्मल इकाइयों के लिए अभी कोयला सप्लाई मिल रही है,...
कांग्रेस छोड़कर आए नेता का खुलासा, राहुल गांधी का राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने का है इरादा : मोदी
सरकारी भूमि के अतिक्रमण पर कार्रवाई, 2 नवीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त 
नए जिलों में पंचायत चुनाव से पहले सीमांकन को लेकर चल रही है कवायद
इंडोनेशिया में ट्रेन की चपेट में आई कार, 3 लोगों की मौत
अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, कोर्ट ने सुनाया फैसला
डोल्फिन पार्क से डोल्फिन गायब, सजा डोजर