चीन में महिलाओं पर हमला, 9 लोगों को किया गिरफ्तार

लैंगिक हिंसा का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया

चीन में महिलाओं पर हमला, 9 लोगों को किया गिरफ्तार

चीन के तांगशान नामक शहर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को महिलाओं पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बीजिंग। चीन के तांगशान नामक शहर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को महिलाओं पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चीन से इस वीडियो के सामने आते ही देश में लैंगिक हिंसा का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह सभी तब शुरू हुआ, जब यहां के एक रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति ने एक लड़की के पीछे अपना हाथ रखा और लड़की ने उसे दूर धकेल दिया। इसके बाद लड़की के गिरने के बाद भी उस पर हमला जारी रहा। इधर कुछ और आदमियों ने मिलकर लड़की के साथ खाना खाने रेस्टोरेंट में आए लोगों के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी।

हमले का शिकार हुई दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है, जबकि दो और लोगों को गंभीर चोटें आई है। उत्तरी हेबेई प्रांत के तांगशान में पुलिस ने कहा है कि उन्होंने इस हिंसक हमले के संबंध में नौ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत