आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन स्वयं के पुराने रोग उभर सकते है, खान पान पर नियंत्रण रखें।

मेष : दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन स्वयं के पुराने रोग उभर सकते है, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति अब सुधरेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा।

वृष : स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा के लिए उन्नति के योग हैं। राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा।आय से अधिक खर्च होने से मानसिकरूप से परेशानी रहेगी।

मिथुन : आय के साधन बढेंगे।  संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी समाप्त होगी। पेट संबंधी समस्या बनी रहेगी, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी धार्मिक यात्राओं का योग।

कर्क : दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार व शेयर बाजार में हानि की संभावना है। घर का तनाव का माहौल रहेगा। सावधानी से स्वविवेक से कार्य करें।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह :रूका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति के कारण अधीनस्थों या गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : दिन अनुकूल है। मनवांचित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने से मानसिक रूप से स्वयं को असहज महसूस करेगे।लेनदेन में सावधानी रखे।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी, नए पद प्राप्त होंगे। आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। न्यायिक मामलों में भी सफलता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक :  स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें। माता व भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राज्य पक्ष मजबूत है, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे, अधीनस्थों से फायदा प्राप्त होगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

धनु :  स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। आय में वृद्धि होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी परेशानी को छोड़ दिन उत्तम रहेगा। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ।

मकर :  आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो भविष्य की नई योजनाएं बनाई उन्हें फलीभूत करने का समय आ रहा है, धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ :  पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। शत्रु परास्त होंगे। माहौल संतोषप्रद रहेगा।

मीन :  मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें। हादसे का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढ़ाव अब स्थिरता की ओर बढ़ेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। आय से अधिक व्यय होने से मन विचलित रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत