आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

आय से अधिक व्यय के कारण परेशान रहेंगे। मानसिक परेशानी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनचाही बाधाएं आएंगी।

मेष
आय से अधिक व्यय के कारण परेशान रहेंगे। मानसिक परेशानी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनचाही बाधाएं आएंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सामान्य रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जनकल्याणकारी योजनाओं में हिस्सा लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
विद्यार्थी वर्ग अपने परिणामों से असंतुष्ट रहेगा। मानसिक अशांति रहेगी। परिवार व व्यवसाय में क्लेश का माहौल रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना का योग। आर्थिक परेशानी रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अपनी कार्यशैली से समस्याओं का निवारण कर लेंगे। 

सिंह
नौकरीपेशा वर्ग के लिए दिन विपरित है। समस्याओं का सामना करना पडेगा। अधिकारी नाराज रहेंगे। धैर्य से कार्य करें। अविवाहितोंके लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में लाभ मिलेगा। परिश्रम का फल मिलने लगेगा। व्यापार में तरक्की होगी।

तुला
काफी समय से चल रही परेशानी का समाधान होगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश में लाभ होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।नौकरी पेशा को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

धनु
कलह से मुक्ति मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। विवादों का अंत होगा। आज का दिन मानसिक शांति लाएगा। संबंधों में मधुरता आएगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुजूर्गों का आषीर्वाद मिलेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

कुंभ
नया कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा, आपकी कार्यशैली व प्रतिभा से लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है। धन एकत्र करने के उपाय ढुंढेगे। 

Read More आज का 'राशिफल'

वृष
लंबे समय से अटके कार्य आज पूर्ण होंगे। मन शांत रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। व्यापार विस्तार के लिए पूर्व में किये कार्य फल देंने लगेंगे। संतान के विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। धर्म कर्म रूचि बढेगी। आय की स्थिति सामान्य रहेगी। 

कर्क
धैर्य, विवेक के साथ समय व्यतीत करें। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। परिवार कल्याण के लिए प्रयासरत रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक व सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। साझेदारी के कार्यांे में जल्दबाजी न करें। पारिवारिक मामलों में समझौता करना ठीक रहेगा।

कन्या
अकारण मानसिक परेशानी, पुराने विवादों के कारण मन परेशान रहेगा। विवादों को अपनी बौद्विक क्षमता से सुलझा लेंगें। शत्रु परास्त होंगे। बिगडे कार्य सुधरेंगे। लाभ के अवसर बनेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढेंगी। शारीरिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। सबको साथ लेकर चलें।

वृश्चिक
प्रेम सबंधों में सफलता प्राप्त होगी, विवाह व नए रिश्ते बनेंगे। नए व्यापार में लाभ मिलेगा। नए दोस्त मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। परिवार में अचानक खर्च बढ सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी

मकर
रोजगार पर ध्यान दें,अन्यथा अच्छे मौके हाथ से जा सकते है। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे,

मीन
अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। रोजगार में सावधानी बरतें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। धैर्य व विवेक से परेशानी का निवारण कर लेंगे। पुराने विवादों का हल निकाल लेंगे। जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के बाद जिला संगठनों में रार, विरोध के स्वरों के बीच हो सकते हैं बदलाव लोकसभा चुनाव के बाद जिला संगठनों में रार, विरोध के स्वरों के बीच हो सकते हैं बदलाव
तिवाड़ी ने विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अपने ही नेताओं प्रताप सिंह खाचरियावास, डॉ. महेश जोशी सहित कई नेताओं...
नीट के छात्र ने परीक्षा से एक दिन पहले की आत्महत्या
चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम उम्मीदवार के लिए करेंगे जनसभा
एआई में अच्छी चीजों की भी संभावना, लोग इससे होने वाले नुकसानों पर गौर नहीं करते : बफे 
पानी की कमी से पक्षियों की नहीं हो मौत, अभियान के तहत लगाए 51 परिंडे
कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने ली भाजपा की सदस्यता, मोहन यादव ने किया पार्टी में स्वागत 
महिला ने 20 लोगों के खिलाफ दर्ज कराए रेप के झूठे मामले, अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन