यात्रियों को मिलेगी सुविधा , 40 जोड़ी रेलसेवाओं में बढ़ाये 80 डिब्बे
विभिन्न श्रेणियों में 80 डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 40 जोडी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों में 80 डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा में, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा में, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा में, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा में,
जयपुर। रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 40 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों में 80 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा में, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा में, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा में, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा में, अजमेर-दादर रेल सेवा में, भगत की कोठी-दादर रेल सेवा में, बीकानेर-दादर रेलसेवा में, उदयपुर सिटी-शालीमार सिटी रेलसेवा में, उदयपुर-जयपुर-उदयपुर रेलसेवा में, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा में, जयपुर-भोपाल-जयपुर रेल सेवा में, जयपुर-गोमती नगर (लखनऊ) रेल सेवा में, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा में, इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा में, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवा में, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा में, जैलसमेर-जोधपुर रेलसेवा में, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा में, बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा में, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा में, मदार-कोलकाता-मदार रेलसेवा में, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी- उदयपुर सिटी साप्ताहिक रेलसेवा में, बाडमेर-दिल्ली-बाडमेर रेलसेवा में,बाडमेर-जयपुर रेलसेवा में, जोधपुर-गांधीधाम में, भिवानी-कानपुर रेलसेवा में एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
Comment List