2-0 से सीरीज पर भारत का कब्जा, महज 4 रन से हारी आयरलैंड, 225 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए बनाए 221 रन

भारत ने 2-0 से सीरीज जीती

2-0 से सीरीज पर भारत का कब्जा, महज 4 रन से हारी आयरलैंड, 225 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए बनाए 221 रन

डबलिन। दीपक हूडा (104) के शतक और संजू सैमसन (77) के साथ उसकी दूसरे विकेट की साझेदारी में बनाए गए 176 रन की मदद से भारत ने मंगलवार को आयरलैंड को दूसरे टी-20 में 4 रन से पराजित कर दो टी-20 मैचों की शृंखला 2-0 से जीत ली।

डबलिन। दीपक हूडा (104) के शतक और संजू सैमसन (77) के साथ उसकी दूसरे विकेट की साझेदारी में बनाए गए 176 रन की मदद से भारत ने मंगलवार को आयरलैंड को दूसरे टी-20 में 4 रन से पराजित कर दो टी-20 मैचों की शृंखला 2-0 से जीत ली। भारत ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 225 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाबी पारी में आयरलैंड 20 ओवर में 5 विकेट पर 221 रन ही बना सकी। 226 रन का विजयी लक्ष्य लेकर उतरे आयरलैंड के लिए स्टर्लिंग (40)और कप्तान बिलबिर्नी (60) ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 72 रन बना मजबूत शुरुआत दी। रवि बिश्नोई नेस्टर्लिंग को 40 रनों पर बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

पांड्या ने डेलनी को खाता खोलने से पूर्व ही रन आउट कर आयरलैंड को दूसरा झटका दिया। हर्षल पटेल ने कप्तान बिलबिर्नी को बिश्नोई के हाथों लपकवा भारत को राहत दिलाई। बिलबिर्नी ने 37 गेंदों पर 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। इसके बाद हैरी टेक्टर (39) और डॉकरेल (अवि. 34) आयरलैंड की पारी को 221 रन तक ले गए। भारत की ओर से दूसरा टी-20 मैच खेल रहे उमरान ने टकर को चहल के हाथों कैच करा अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए दीपक ने मात्र 57 गेंदों में नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से 104 रन की बेहतरीन  पारी खेली। ईशान किशन (3) का विकेट मात्र 13 के स्कोर पर गिरने के बाद दीपक ने संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 176 रन की बड़ी साझेदारी की।

सैमसन ने 42 गेंदों में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 77 रन बनाये। सूर्यकुमार यादव पांच गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। सूर्य ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया।  दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल खाता खोले बिना 19वें ओवर में पवेलियन लौट  गए। उन्हें अपना 50वां मैच खेल रहे क्रैग यंग ने आउट किया। हर्षल पटेल का भी खाता नहीं खुला और वह आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने नौ गेंदों में नाबाद 13 रन बनाये। आयरलैंड के लिए मार्क ऐडेर ने तीन विकेट लिए लेकिन इसके लिए चार ओवर में 44 रन खर्च किए।  भारतीय टीम में इस मैच के लिए तीन बदलाव हुए। चोटिल तुराज गायकवाड़ की जगह पर संजू सैमसन, आवेश खान की जगह पर हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल की जगह पर रवि बिश्नोई टीम में आए। राहुल त्रिपाठी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। वहीं आयरिश टीम में कोई बदलाव नहीं हैं। यह क्रेग यंग का 50वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच है।

                                                                             स्कोर बोर्ड
भारत पारी           रन            गेंद           4          6
सैमसन बो. मार्क अदायर             77        42           9         4
इशान को. टकर बो.अदायर             3          5           0         0
 हूडा को. मैक ब्राइन बो.लिटिल             104        57           9         6
 सूर्या को. टकर बो. लिटिल            15          5           2         1
 हार्दिक अविजित            13           9            2          0
कार्तिक को. टकर बो. यंग                0           1           0          0
अक्षर को. डॉकरेल बो. यंग               0           1           0          0
हर्षल बो. अदायर              0          1          0          0
भुवनेश्वर अविजित               1          1          0          0
अतिरिक्त :     12
कुल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 225 रन।
विकेट पतन : 1-13 (इशान), 2-189 (सैमसन), 3-206 (सूर्या), 4-212 (हूडा), 5-217 (कार्तिक), 6-217 (अक्षर), 7-224 (हर्षल)
गेंदबाजी : अदायर 4-0-42-3, लिटिल 4-0-38-2, यंग 4-0-35-2, डेलनी 4-0-43-0, ओलफर्ट 3-0-47-0, मैक ब्राइन 1-0-16-0.
 
आयरलैंड पारी   रन गेंद  4   6
स्टर्लिंग बो. बिश्नोई     40 18 5   3
बालबिर्नी को. बिश्नोई बो. हर्षल     60 37 3   7
डेलनी रन आउट      0 4 0  0
टेक्टर को. हूडा बो. भुवनेश्वर     39 28  5 0
टकर को. स्थां बो. उमरान    5 9 0 0
डॉकरेल अविजित    34 16 3 3
अदायर अविजित   23 12 3 1
 अतिरिक्त :     20
कुल : 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन।
 विकेट पतन : 1-72 (स्टर्लिंग), 2-73 (डेलनी), 3-117 (बालबिर्नी), 4-142 (टकर), 5-189 (टेक्टर) , 6-189 (टेक्टर).  
गेंदबाजी : भुवनेश्वर 4-0-46-1, हार्दिक 2-0-18-0, हर्षल 4-0-54-1, बिश्नोई 4-0-41-1, उमरान 4-0-42-1, अक्षर 2-0-12-0.

Read More नोवाक जोकोविच को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर पुरस्कार

Read More ARCA Hot Weather Under-17 Tournament : सार्थक-नयन माली के दम पर जीती कोडाई, मुकाबला 51 रनों से जीता

Read More Candidates Chess Tournament : 17 वर्षीय गुकेश ने इतिहास रचते हुए विश्व शतरंज का जीता खिताब

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत