सतीश पूनिया जा रहे हरियाणा, चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा लोकसभा के प्रभारी सतीश पूनिया आज से हरियाणा के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा लोकसभा के प्रभारी सतीश पूनिया आज से हरियाणा के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 9 व 10 मई को सतीश पूनियां पंचकुला, अम्बाला लोकसभा (हरियाणा) के प्रवास पर रहेंगे। 10 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबाला लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे और इसके बाद चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेंगे, उसमें पूनिया भी मौजूद रहेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो की तैयारियों को लेकर सतीश पूनियां आज पंचकूला में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
Loksabha Election 2024 : 5वें चरण का मतदान शुरू, मतदान केन्द्रों पर लगी लंबी कतारें
20 May 2024 07:40:26
मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में 695 उम्मीदवारों के भाग्य का...
Comment List