Loksabha Election 2024 : 5वें चरण का मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 56.98 फीसदी हुआ मतदान

सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 62.72% हुआ मतदान

Loksabha Election 2024 : 5वें चरण का मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 56.98 फीसदी हुआ मतदान

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में 695 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक 56.98 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73 फीसदी मतदान हुआ है।

राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशवार 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

बिहार -52.35
जम्मू-कश्मीर-54.21
झारखंड -61.90
लद्दाख -67.15
महाराष्ट्र- 48.66
ओडिशा- 60.55
उत्तर प्रदेश-55.80
पश्चिम बंगाल-73

इससे पहले दोपहर 3 बजे तक 50.42 फीसदी मतदान हो चुका था। इसमें सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में 62.72% हुआ था। 

Read More हरियाणा विधानसभा चुनाव : अब तक 20 नेताओं ने भाजपा से दिया इस्तीफा

राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशवार 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

Read More नाहरगढ़ दुर्ग में प्राचीरों के कंगूरे टूटे, अधिकारियों की अनदेखी के चलते नहीं कराया ठीक 

बिहार -45.33

Read More बिहार में 65 फीसदी आरक्षण के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट करेगा विचार

जम्मू-कश्मीर-44.90

झारखंड -53.90

लद्दाख -61.26

महाराष्ट्र- 38.77

ओडिशा- 48.45

उत्तर प्रदेश-47.45

पश्चिम बंगाल-62.72

दोपहर 1 बजे तक 36.73 फीसदी मतदान हो गया है। इससे ज्यादा मतदान 52.02 फीसदी मतदान लद्दाख में हुआ है।

राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशवार 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश - मतदान प्रतिशत

बिहार -34.62

जम्मू-कश्मीर-34.79

झारखंड -41.89

लद्दाख -52.02

महाराष्ट्र- 27.78

ओडिशा- 35.31

उत्तर प्रदेश-39.55

पश्चिम बंगाल-48.41

इसके अलावा ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों के लिए 13:00 बजे तक 35.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य के झारसुगुड़ा जिले में सबसे अधिक 40.82 प्रतिशत और बोलनगीर में सबसे कम 32.04 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा बरगढ़ में 37.19, बौध में 40.60, गंजम में 33.98, कंधामल में 32.55, नयागढ़ में 37.87, सुबरनपुर में  35.01, सुंदरगढ़ में 36.32 प्रतिशत मतदान हुआ।

इससे पहले सुबह 11 बजे तक 23.66 फीसदी मतदान हुआ था, जिसमें सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ था। पश्चिम बंगाल में सुबह 11 बजे तक 32.70 फीसदी मतदान हो चुका है।

लोग सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर पहुंचना शुरू हो गए है। मतदान के प्रति लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केन्द्रों पर लोगों की लंबी कतारें नजर आ रही है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में 695 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। 

इस चरण में 49 लोकसभा सीटों पर 695 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। आठ राज्य / केंद्र-शासित प्रदेशों की कुल 49 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 8.95 करोड़ मतदाता 94,732  मतंदान केंद्रों पर वोट डाल कर 695 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तय कर सकेंगे। इनमें 4.69 करोड़ पुरुष तथा 4.26 करोड़ महिला और 5409 उभयलिंगी मतदाता अपने मताधिकार शामिल हैं।

इनका भाग्य होगा तय
इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, साध्वी निरंजन ज्योति, कौशल किशोर, डॉ प्रवीण भारती पवार, शान्तनु ठाकुर, कपिल पाटिल, अन्नपूर्णा देवी , भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी, राष्ट्रीय जनता दल की रोहिणी आचार्य शामिल हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश