जनता का मोदी से हुआ मोहभंग, 4 जून को चौंकाने वाले परिणाम आएंगे- अशोक गहलोत

जनता का मोदी से हुआ मोहभंग, 4 जून को चौंकाने वाले परिणाम आएंगे- अशोक गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री और अमेठी लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि जनता देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का मानस बना चुकी है और 4 जून को अप्रत्याशित परिणाम आने वाले हैं।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और अमेठी लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि जनता देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का मानस बना चुकी है और 4 जून को अप्रत्याशित परिणाम आने वाले हैं। गहलोत सोमवार को अमेठी-गौरीगंज के कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विधान सभा व ब्लॉक स्तरीय प्रभारियों की उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस लोकसभा चुनाव को लोकतंत्र व संविधान को बचाने वाला गंभीर चुनाव बताते हुए कहा कि जनता का मोह प्रधानमंत्री मोदी से ख़त्म हो गया है और वे भ्रम व भावनाओं से ऊपर उठ कर भविष्य की तश्वीर सामने रख कर मतदान करने का मन बना चुके हैं। यह सुखद संयोग है कि उतर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समन्वय व एक जुटता से चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कांग्रेस व राहुल गांधी की गारंटियों को खुशहाल भारत के नव निर्माण का संकल्प बताते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही बेरोज़गारी मिटाने व किसान मज़दूर को उनका हक़ देने का साथ विकास की योजनाओं को नये सिरे से गति प्रदान की जायेगी।

गहलोत ने 41 साल पहले राजीव गांधी के पहले चुनाव से अमेठी से गहरे संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेठी में आज जो भी विकास दिख रहा है वो गांधी परिवार की ही देन है। इस अवसर अमेठी के कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने अशोक गहलोत सहित राजस्थान से आए विभिन्न कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया।

प्रियंका गांधी से की चर्चा
अशोक गहलोत ने आज अमेठी हैलीपैड पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से चुनाव संबंधित आवश्यक चर्चा की एवं अमेठी की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश