आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। आप पर लोग भरोसा करेंगे, अनैतिक कार्य के लिए लोगों को विवश ना करें।

मेष : विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। आप पर लोग भरोसा करेंगे, अनैतिक कार्य के लिए लोगों को विवश ना करें। महिलाओं के अभिमानी व्यवहार से मान सम्मान में हानि होगी। व्यापार में लाभ।

वृष : प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। जिससे भी संपर्क में रहेंगे उसे दुख देंगे। मनोदशा से विरोधी प्रसन्न होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटकेंगे। स्वभाव में परिवर्तन के कारण प्रियजन दूर होंगे। आकस्मिक यात्रा योग है, यात्रा टालना श्रेयकर होगा।

मिथुन : सम्मान प्राप्त होगा। कार्य के साथ मनोरंजन का मिश्रण ना करें, अन्यथा हानि की संभावना है। सेहत में बदलाव आएगा, कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे। निर्धारित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ज्योतिष से जुडे लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क : व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज सेवा में लाभ मिलेगा, नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभ देगा। संगठन में जुडना चाहते हैं तो अच्छा समय है। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा संबंध में दिन उत्तम है।

Read More होली दिलों से जुड़ी प्रेरक भावनाओं का पर्व

सिंह : पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा।

Read More घाना में कार हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत

कन्या आय से अधिक खर्च होगा। अकारण विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, हादसे का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे।

वृश्चिक : रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा, जिससे मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। मित्रों से विवाद से बचें।

धनु : आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख सामान्य रहेगा, संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।

मकर : मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों व पिता का सहयोग मिलेगा। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे। शेयर बाजार से लाभ होगा।

कुंभ  आपके मधुर व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति होगी।

मीन : दिन अनुकूल नहीं है, मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत को लेकर भी आकस्मिक हादसा होगा। आर्थिक रूप से नुकसानदायक दिन है। गृहस्थ जीवन में परेशानी आएगी। निवेश में नए कार्य आरंभ ना करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी