घर पर बनाएं सीसी क्रीम, मिलेगा नेचुरल ग्लो

ज्यादातर महिलाएं चेहरे पर सीसी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं।

घर पर बनाएं सीसी क्रीम, मिलेगा नेचुरल ग्लो

ज्यादातर महिलाएं चेहरे पर सीसी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। इसे लगाने से हमारा चेहरा फ्लॉलेस नजर आता है। यह हमारे चेहरे पर मौजूद किसी भी ब्लेमिश और मार्क्स को छिपा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप फाउंडेशन की जगह इसका उपयोग कर सकती हैं। इसे लगाने से आपको वही ग्लो और टेक्सचर मिलेगा, जैसा आप चाहती हैं।

ज्यादातर महिलाएं चेहरे पर सीसी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। इसे लगाने से हमारा चेहरा फ्लॉलेस नजर आता है। यह हमारे चेहरे पर मौजूद किसी भी ब्लेमिश और मार्क्स को छिपा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप फाउंडेशन की जगह इसका उपयोग कर सकती हैं। इसे लगाने से आपको वही ग्लो और टेक्सचर मिलेगा, जैसा आप चाहती हैं।  हर बार मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को खरीदना संभव नहीं होता है। ऐसे में महिलाएं सस्ते और लो क्वालिटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती हैं।  जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको सीसी क्रीम बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आपको बीबी क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। बीबी क्रीम में हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। वहीं एक्ने और आॅयली स्किन की महिलाओं को सीसी क्रीम लगानी चाहिए।


सीसी क्रीम के फायदे
    सीसी क्रीम में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को बाहरी तत्वों से प्रोटेक्ट करता है।
    सीसी क्रीम में ग्रीन टी, सोया और शीया बटर पाया जाता है, जो हमारी स्किन को स्मूद बनाता है।
    सीसी क्रीम में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जिससे चेहरा फ्लॉलेस नजर आता है।
    इसे लगाकर आप सन डैमेज से बच सकती हैं, क्योंकि इसमें एसपीएफ के गुण पाए जाते हैं। 


क्या होती है सीसी क्रीम
    सीसी क्रीम कलर कंट्रोल और कॉम्प्लेक्शन करेक्टर है। सीसी क्रीम को खासतौर पर स्किन डिस्कलरेशन के लिए बनाया गया है।
आप इसकी मदद से डार्क सर्कल, एक्ने के निशान और डार्क स्पॉट छिपा सकती हैं। यह क्रीम बेहद लाइट होती है।  


 कैसे बनाएं
आप घर पर आसानी से कुछ चीजों की मदद से सीसी क्रीम बना सकती हैं।  
    1 चम्मच मॉइश्चराइजर
    1 चम्मच एलोवेरा जेल
    फाउंडेशन
    सनस्क्रीन
    कॉम्पैक्ट पाउडर
लाइट पिंक ब्लश पाउडर
एक बाउल में 1 चम्मच मॉइश्चराइजर, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, थोड़ा सा फाउंडेशन, सनस्क्रीन, कॉम्पैक्ट पाउडर और लाइट पिंक ब्लश पाउडर मिलाएं।
अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें।
लीजिए तैयार है आपकी होममेड सीसी क्रीम।

Read More बढ़ते तापमान के साथ मच्छर सक्रिय, मलेरिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अब तक 116 मरीज मिले

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत