लो-फ्लोर बस में लड़की के साथ छेड़छाड़
आमेर थाना इलाके में लो-फ्लोर बस में 17 साल की लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला बस का ड्राइवर ही है।
आमेर थाना इलाके में लो-फ्लोर बस में 17 साल की लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला बस का ड्राइवर ही है।
जयपुर। आमेर थाना इलाके में लो-फ्लोर बस में 17 साल की लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला बस का ड्राइवर ही है। पिछले एक महीने से कॉलेज जाने के दौरान आरोपी उससे छेड़छोड़ कर रहा था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में आरोपी संजय गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। वह लो-फ्लोर बस का ड्राइवर है। आरोपी के खिलाफ 17 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गयाकि वह प्राइवेट कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा है। वह कॉलेज से आवास आने के लिए लो-फ्लोर बस में यात्रा करती है। पिछले करीब एक महीने से बस ड्राइवर संजय गुर्जर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस पर परिजनों के साथ पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
Comment List