नीरज चोपड़ा ने विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले पुरुष एथलेटिक्स

नीरज चोपड़ा ने विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

इससे पहले भारत का विश्व चैंपियनशिप पदक 2003 में आया था, जब अंजू ने महिला लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।

यूजीन। नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। नीरज ने अमेरिका के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ भारत को 19 साल बाद विश्व चैंपियनशिप पदक दिलाया। इससे पहले भारत का विश्व चैंपियनशिप पदक 2003 में आया था, जब अंजू ने कांस्य पदक जीता था। इसी के साथ नीरज विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले पुरुष एथलेटिक्स बन गये। चोपड़ा के फाइनल की शुरुआत फाउल के साथ हुई। 24 वर्षीय नीरज ने दूसरे और तीसरे प्रयास में क्रमश: 82.39 मीटर और 86.37 मीटर का थ्रो किया। भारत को ओलंपिक में पहला स्वर्ण दिलाने वाले नीरज ने चौथे प्रयास में वापसी करते हुए 88.13 मीटर का थ्रो किया, जिसकी बदौलत वह दूसरे स्थान पर पहुंच गये। उनका पांचवां और आखिरी थ्रो हालांकि फाउल रहा, लेकिन वह भारत को विश्व चैंपियनशिप का पहला रजत दिलाने में सफल रहे।

पूर्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने अपने खिताब की रक्षा करते हुए 90.54 मीटर के थ्रो के साथ लगातार दूसरी बार स्वर्ण हासिल किया। ओलंपिक के रजत पदक विजेता जुकुब वाडलेक को 88.9 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इसी इवेंट में भारत के रोहित यादव ने 78.72 मीटर थ्रो के साथ 0वें स्थान पर रहे। इससे पहले के उनके दो प्रयास 77.96 मीटर और 78.05 मीटर रहे थे।

यूजीन में हवा बेहद तेज थी : नीरज

रजत पदक जीतने के बाद कहा कि परिस्थितियां उनके अनुकूल नहीं थी। नीरज ने यूजीन में आयोजित संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं। हवा की गति बहुत तेज थी, लेकिन मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का भरोसा था। अंत में मैं परिणाम से संतुष्ट हूं। मैं अपने देश के लिए पदक जीतने में सफल रहा। यूजीन में उनका पहला प्रयास फाउल रहा, जिसका मुख्य कारण हवा की गति थी। यहां तक कि नीरज ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जो 6प्रयास किये, उनमें से तीन फाउल करार दिये गये। नीरज ने पांचवे प्रयास में 88.13 मीटर का थ्रो किया, जिसने उन्हें रजत पदक दिलाया। इसके अलावा उन्होंने 82.39 मीटर और 86.37 मीटर के वैध प्रयास किये।

इसी के साथ नीरज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिये पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी और पहले पुरुष बन गये। इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में महिलाओं की लंबी कूद प्रतियोगिता में भारत को कांस्य दिलाया था। ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 90.54 मीटर की थ्रो के साथ एक बार फिर स्वर्ण जीता। जाकुब वाडलेक ने 88.09 मीटर के थ्रो के बल पर कांस्य पदक प्राप्त किया।

मिश्र एवं गहलोत ने नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स में पदक जीतने पर दी बधाई
राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर मिश्र ने कहा कि इस प्रतियोगिता में पहली बार किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी द्वारा पदक जीतने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। गहलोत ने कहा कि कितना ऐतिहासिक क्षण है जब वह इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने।

Read More हैदराबाद से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के पास 221 करोड़ रुपए की संपत्ति, ओवैसी से हैं मुकाबला

Post Comment

Comment List

Latest News

हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने दिया इस्तीफा, देश में नई सरकार का मार्ग प्रशस्त  हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने दिया इस्तीफा, देश में नई सरकार का मार्ग प्रशस्त 
सीपीटी के नौ सदस्यों की नियुक्ति हैती में संवैधानिक व्यवस्था बहाल करने की उम्मीद के साथ हुई है, जो सामूहिक...
प्रदेश में बढ़ने लगा गर्मी का असर, सूर्य ने दिखाने लगा रौद्र रूप
मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम
ठगों के मकड़जाल में उलझ रहे हैं लोग, कभी फर्जी पुलिस और ईडी बनकर तो कभी ट्रेडिंग के नाम पर ठगे लाखों रुपए 
दूसरे फेज की आधा दर्जन सीटों पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस का अधिक मतदान कराने का प्लान 
प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू, अशोक गहलोत ने डाला वोट, 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान