कनाडा: लैंगली में हुई गोलीबारी, संदिग्ध सहित तीन लोगों की मौत
शहर के कई इलाकें जनता के लिए बंद, मामले की जांच जारी
लैंगली में मंगलवार सुबह तीन लोगों को गोली मारी गई थी जिसमें से दो पीड़ितों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। बाद में संदिग्ध की पहचान कर पुलिस ने उसे गोली मार दी। पुलिस का मानना है कि क्षेत्र में बेघर लोगों को निशाना बनाया गया था।
ओटावा। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली में कई जगहों पर हुई गोलीबारी में संदिग्ध सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गोली लगने से घायल हो गया है।
स्थानीय मीडिया ने सोमवार को पुलिस के हवाले से बताया कि लैंगली में मंगलवार सुबह तीन लोगों को गोली मारी गई थी जिसमें से दो पीड़ितों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। बाद में संदिग्ध की पहचान कर पुलिस ने उसे गोली मार दी। पुलिस का मानना है कि क्षेत्र में बेघर लोगों को निशाना बनाया गया था।
पुलिस ने इससे पहले के बयान में बताया था कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन बाद में कहा गया कि संदिग्ध को गोली मार दी गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि मृतक, संदिग्ध और पीड़ितों के बीच क्या संबंध था और इस घटना को अंजाम देने के पीछे क्या मकसद था। पुलिस ने लैंगली और लैंगली टाउनशिप शहर के कई इलाकों को जनता के लिए बंद कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।
Comment List