नफरत का माहौल खत्म करने के लिए हो रही है भारत जोड़ो यात्रा : कांग्रेस

गृह युद्ध के हालात बन सकते है

नफरत का माहौल खत्म करने के लिए हो रही है भारत जोड़ो यात्रा : कांग्रेस

कांग्रेस के नेता तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह तथा संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने भारत छोड़ो यात्रा शुरू होने से पहले कहा कि देश में नफरत और घृणा का माहौल खत्म करने तथा सभी को एक साथ जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

तमिलनाडु। कांग्रेस ने कहा कि देश में घृणा तथा नफरत का माहौल है और स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो गृह युद्ध के हालात बन सकते है। कांग्रेस के नेता तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह तथा संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने भारत छोड़ो यात्रा शुरू होने से पहले कहा कि देश में नफरत और घृणा का माहौल खत्म करने तथा सभी को एक साथ जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि इस यात्रा से इस माहौल को कम किया जा सकेगा। यदि इस तरह के प्रयास करके नफरत के माहौल को कम नहीं किया जाता है, तो देश में गृह युद्ध की स्थिति हो सकती है। कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से नफरत का माहौल मिटाने का प्रयास कर रही है। गांधी के देश में नफरत और घृणा की जगह नहीं है और यदि हालात नहीं बदले, तो गृह युद्ध की स्थिति हो जाएगी। इसे रोकने के लिए भारत जोड़ो यात्रा अहम भूमिका निभाएगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है और वह सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना अपनी जिम्मेदारी मानते है और इसी जिम्मेदारी को देखते हुए खराब माहौल को खत्म करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि आज लोगों में डर है कि ना जाने कब, कैसे और कहां सामाजिक सौहार्द खराब हो जाए, यह डर पूरे देश में फैला है और यही माहौल गृहयुद्ध की स्थिति हो सकती है। इस यात्रा में सभी धर्मों, समुदायों, क्षेत्रों के लोग भारत यात्रा से जुड़ेंगे और भारत को एक का संकल्प लेंगे। इसके बाद में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी, तो देश के हर संसदीय क्षेत्र में इस यात्रा से जुडे कार्यक्रम आयोजित होंगे। लोगों को जोडऩे के लिए यह अनूठी यात्रा होगी। यात्रा 12 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। राहुल गांधी यात्रा के पद यात्री रहेंगे, लेकिन वह अन्य पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

दूसरे फेज की आधा दर्जन सीटों पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस का अधिक मतदान कराने का प्लान  दूसरे फेज की आधा दर्जन सीटों पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस का अधिक मतदान कराने का प्लान 
पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों की टीम को खासकर शहरी क्षेत्रों में अधिक लोगों तक पहुंचकर वोट डलवाने का प्लान...
प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू, अशोक गहलोत ने डाला वोट, 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन