कांगो में किवु झील में नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, 50 लापता
एक मोटरचालित नाव स्थानीय बाजार की ओर जाते समय झील में पलट गई।
किंशासा। मध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में किवु झील में नाव पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लापता हैं। ओकापी रेडियो ब्रॉडकास्टर ने क्षेत्रीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि एक मोटरचालित नाव स्थानीय बाजार की ओर जाते समय झील में पलट गई। उल्लेखनिय है कि नाव पर 120 लोग सवार थे और बहुत भारी सामान भी लदा हुआ था। आशंका जतायी जा रही है कि क्षमता से अधिक भार लदे होने के कारण यह हादसा हुआ।
Related Posts
Post Comment
Latest News
मोबाइल टावरों से मशीन चोरी करने वाली गैंग के 6 चोर गिरफ्तार
18 Apr 2024 10:59:39
सूचना मिली कि कुछ लड़के थाना इलाके में घूम रहे है, जिनके पास मोबाइल टावर चोरी के उपकरण है। इस...
Comment List