आर्यन को बोरवेल से निकालने के सारे प्रयास विफल

52 घण्टे से अधिक समय बीता, हलचल भी बंद

आर्यन को बोरवेल से निकालने के सारे प्रयास विफल

दौसा उपखण्ड के ग्राम कालीखाड़ में बोरवेल में गिरे आर्यन को 52 घंटे से अधिक समय बीत गया है, उसे बोरवेल सेबाहर निकालने के सभी प्रयास विफल हो गए हैं

दौसा। दौसा उपखण्ड के ग्राम कालीखाड़ में बोरवेल में गिरे आर्यन को 52 घंटे से अधिक समय बीत गया है, उसे बोरवेल सेबाहर निकालने के सभी प्रयास विफल हो गए हैं। इधर सवाईमाधोपुर से मंगाई पाइलिंग मशीन भी 120 फीट गहरा गड्ढा खोदने के बाद तकनीति खराबी होने के चलते बंद हो गई है, जिसके चलते ऑपरेशन भी बंद करना पड़ा। जिला प्रशासन ने सवाईमाधोपुर से दूसरी मशीन मंगाई है, मशीन आने के बाद ही अंतिम ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रखा है, देशी जुगाड से आर्यन को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इधर मंगलवार दोपहर बाद से ही आर्यन ने हलचल करना बंद कर दिया है, हालांकि आर्यन को ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। 

एक चूक पड़ी भारी
आर्यन के पिता जगदीश प्रसाद ने चार दिन पहले बोरवेल और गहरा करने के मोटर निकाली थी। स्थानीय लोगों की मदद से बोरवेल को गहरा कराया जा रहा था, इस दौरान एक डोलची अंदर ही अटक गई, काफी प्रयास के बाद भी डोलची नहीं निकली। इसके बाद बोरवेल को खुला छोड दिया तथा अन्य तकनीक के माध्यम से डोलची को बाहर निकालने के लिए अन्य लोगो से सम्पर्क किया जा रहा था। इसी बीच सोमवार को शाम 3 बजे आर्यन खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग