फिल्म 'सैम बहादुर' की तैयारी में जुटी फातिमा सना शेख

फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी

फिल्म 'सैम बहादुर' की तैयारी में जुटी फातिमा सना शेख

विक्की कौशल इस फिल्म में सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं सान्या मल्होत्रा, सैम की पत्नी सीलू मानेकशॉ के रोल में नजर आएंगी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपनी आने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। फातिमा सना शेख जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगी। इस फिल्म में फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फातिमा ने इस फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

फातिमा इन दिनों एक किताब पढ़ रही हैं, जो इंदिरा गांधी की लाइफ पर आधारित है। उन्होंने मीडिया स्टोरी पर एक किताब का फोटो शेयर किया है, जिसका टाइटल 'इंदिरा- द लाइफ ऑफ नेहरू गांधी' है। इस पिक्चर के साथ फातिमा ने कैप्शन लिखा, ''उनकी जिंदगी पर आधारित यह बहुत ही इंटरेस्टिंग किताब है। मैंने अभी तक इसे आधा ही पढ़ा, लेकिन मैं लोगों को इस किताब को जरूर पढऩे की सलाह दूंगी।"

फातिमा ने फिल्म के सेट से एक बीटीएस फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो मिरर के सामने बैठी नजर आ रही हैं। फातिमा ने इसके कैप्शन में लिखा- 'और यह सैम बहादुर की शुरुआत है।' गौरतलब है कि विक्की कौशल इस फिल्म में सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं सान्या मल्होत्रा, सैम की पत्नी सीलू मानेकशॉ के रोल में नजर आएंगी।

Tags: Bollywood

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान विधानसभा चुनावों में सुगम और समावेशी मतदान के लिए यह मतदान केन्द्र को बनाया गया था।
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प