संख्या बल होने के बाद भी योगी सरकार के खिलाफ सपा लाचार दिखती है: मायावती

कहा- भाजपा को कड़ी टक्कर देने में सपा विफल

संख्या बल होने के बाद भी योगी सरकार के खिलाफ सपा लाचार दिखती है: मायावती

मायावती ने उत्तर प्रदेश में इन दिनों चल रहे विधानसभा के मानसून सत्र में सपा की लाचारी और कमजोर प्रदर्शन का मुद्दा उठाते हुए बुधवार को विपक्षी दलों के दायित्व निर्वहन के लिहाज से इसे चिंताजनक स्थिति बताया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने राज्य की विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद कमजोर बताते हुए कहा है कि योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों का सदन में पुरजोर विरोध करने में सपा लाचार दिखती है।   

मायावती ने उत्तर प्रदेश में इन दिनों चल रहे विधानसभा के मानसून सत्र में सपा की लाचारी और कमजोर प्रदर्शन का मुद्दा उठाते हुए बुधवार को विपक्षी दलों के दायित्व निर्वहन के लिहाज से इसे चिंताजनक स्थिति बताया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''भाजपा की घोर जातिवादी, साम्प्रदायिक व जनहित-विरोधी नीतियों आदि के विरुद्ध उत्तर प्रदेश की सेक्युलर शक्तियों ने सपा को वोट देकर यहाँ प्रमुख विपक्षी पार्टी तो बना दिया, किन्तु यह पार्टी भाजपा को कड़ी टक्कर देने में विफल साबित होती हुई साफ दिख रही है, क्यों?"

उन्होंने इसकी वजह बताते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, ''यही कारण है कि भाजपा सरकार को यूपी की करोड़ों जनता के हित व कल्याण के विरुद्ध पूरी तरह से निरंकुश व जनविरोधी सोच व कार्यशैली के साथ काम करने की छूट मिली हुई है। विधान सभा में भी भारी संख्या बल होने के बावजूद सरकार के विरुद्ध सपा काफी लाचार व कमजोर दिखती है, अति-चिन्तनीय।"

Read More बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी

उल्लेखनीय है कि सपा ने विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान सत्तापक्ष पर विरोध की आवाज को दबाने का मुद्दा उठाया है। मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विधान सभा तक सपा विधायकों के पैदल मार्च की अनुमति नहीं मिलने के मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सड़क पर ही पार्टी विधायकों के साथ धरने पर बैठ गये थे।

Read More राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत