अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का टीजर रिलीज

जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा की भी अहम भूमिका

अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का टीजर रिलीज

इस फिल्म में अक्षय, पुरातत्व विभाग में काम करने वाले एक नास्तिक आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ का किरादर निभा रहे हैं, जो फिल्म में राम सेतु के अस्तित्व को बचाने के लिए अपनी जान लगा देता है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म राम सेतु का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म राम सेतु में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में अक्षय ,पुरातत्व विभाग में काम करने वाले एक नास्तिक आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ का किरादर निभा रहे हैं, जो फिल्म में राम सेतु के अस्तित्व को बचाने के लिए अपनी जान लगा देता है। राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं, उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। इस फिल्म का प्रोडक्शन अरुणा भाटिया के केप ऑफ गुड फिल्म्स और विक्रम मल्होत्रा के अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।

राम सेतु का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज भागते- दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों भगवान राम की निशानी राम सेतु के अस्तित्व की खोज करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म राम सेतु 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

 

Tags: Bollywood

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत