बुची बॉयज पर सहारा की जीत में मैकेंजी और शमशीर चमके

मैकेंजी और शमशीर का शानदार खेल

बुची बॉयज पर सहारा की जीत में मैकेंजी और शमशीर चमके

मैकेंजी ने सहारा के लिए 5 गोल किए, जबकि शमशीर ने तीन गोल दागे। एक-एक गोल अनन्त राजपुरोहित और लेफ्टिनेंट कर्नल यतिन्दर कुमार की स्टिक से निकला। बुची बॉयज की ओर से बद्मनाभ सिंह ने तीन तथा अभिमन्यु पाठक इवान पॉवर ने दो-दो गोल किए। शुक्रवार को कैरिसिल चांदना और वी पोलो के मध्य मुकाबला रामबाग पोलो मैदान पर खेला जाएगा। 

जयपुर। छह गोल के विदेशी खिलाड़ी क्रिस मैकेंजी के शानदार खेल और चार हैंडीकैप के शमशीर से मिले भरपूर सहयोग के दम पर सहारा वारियर्स ने गुरुवार को यहां रामबाग पोलो मैदान पर राव राजा हनूत सिंह कप पोलो मुकाबले में एमएएस बुची बॉयज को 10-7 गोलों से पराजित कर दिया।  सहारा के मैकेंजी और शमशीर ने पूरे मैच में शानदार तालमेल दिखाया और प्रतिद्वंद्वी टीम पर दनादन गोल बरसाए। मैकेंजी ने सहारा के लिए 5 गोल किए, जबकि शमशीर ने तीन गोल दागे। एक-एक गोल अनन्त राजपुरोहित और लेफ्टिनेंट कर्नल यतिन्दर कुमार की स्टिक से निकला। बुची बॉयज की ओर से बद्मनाभ सिंह ने तीन तथा अभिमन्यु पाठक इवान पॉवर ने दो-दो गोल किए। कैरिसिल चांदना और वी पोलो के मध्य मुकाबला रामबाग पोलो मैदान पर खेला जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News