मलयालम फिल्म हेलन की हिंदी रीमेक मिली का टीजर रिलीज

मुत्थुकुट्टी ने किया है डायरेक्ट

मलयालम फिल्म हेलन की हिंदी रीमेक मिली का टीजर रिलीज

टीजर में दिखाया गया है कि मिली एक फ्रीजर के अंदर फंस गई है। उसका चेहरा अंदर के माइनस डिग्री तापमान के कारण लाल पड़ चुका है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म मिली का टीजर रिलीज हो गया है। जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म मिली का टीजर रिलीज हो गया है। सत्य घटना पर आधारित इस थ्रिलर फिल्म का टीजर पूरी तरह जान्हवी कपूर पर फिल्माया गया है, जिसमें वह माइनस 16 डिग्री तापमान में सर्वाइव करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। टीजर में दिखाया गया है कि मिली एक फ्रीजर के अंदर फंस गई है। उसका चेहरा अंदर के माइनस डिग्री तापमान के कारण लाल पड़ चुका है। किसी तरह ज़िंदा रहने के लिए मिली अपने हाथ आपस में रगड़ रही है।

मिली साल 2019 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म हेलन की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसे ओरिजिनल फिल्म के निर्देशक मुत्थुकुट्टी ने ही निर्देशित किया है। मिली का स्क्रीनप्ले रितेश शाह ने लिखा है। जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 4 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेवानिवृत्ति तक मिलेगा बीमा सुरक्षा लाभ, परिपक्वता अवधि बढ़ाई गई सेवानिवृत्ति तक मिलेगा बीमा सुरक्षा लाभ, परिपक्वता अवधि बढ़ाई गई
वित्त विभाग ने राज्य कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए राज्य बीमा पॉलिसियों की परिपक्वता अवधि बढ़ाने...
ई-कॉमर्स फ्रॉड का बड़ा खुलासा : नकली रिटर्न से कंपनी को 1.79 करोड़ का नुकसान, मामले की जांच शुरू
जयपुर में गर्लफ्रेंड को डराने के लिए आत्मदाह का नाटक : फेक सुसाइड का वीडियो बनाने का प्रयास, पेट्रोल छिड़कते ही लगी आग
वित्तीय वर्ष अंत में बजट राशि डायवर्जन पर सख्ती, समयबद्ध खर्च के निर्देश
धन शोधन मामले की ईडी की कार्रवाई : तलाशी अभियान में 6.3 करोड़ रुपए नकद और 7.5 करोड़ के आभूषण जब्त
अजमेर डिस्कॉम में प्रशासनिक फेरबदल : अधिकारियों के तबादले, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
अब कोटा के प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के बच्चों का रिकॉर्ड खंगालेगा प्रशासन, जिला कलक्टर के आदेश से निजी स्कूल संचालकों में मचा हड़कम्प