
रंधावा प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी
चन्नी सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे हैं
कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि रंधावा कांग्रेस के नए प्रभारी होंगे। वह कांग्रेस की स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य भी हैं।
जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। वह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रभारी अजय माकन की जगह पदभार संभालेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि रंधावा कांग्रेस के नए प्रभारी होंगे। वह कांग्रेस की स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य भी हैं। वे पूर्व में पंजाब की चन्नी सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के आने के साथ ही हुई घोषणा
भारत जोड़ो यात्रा ने राजस्थान में प्रवेश किया था। प्रवेश करने के दूसरे दिन ही पार्टी ने प्रदेश में नए प्रभारी की घोषणा कर दी।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List