
उत्तर कोरिया में 2 किशोरों की सरेआम गोली मारकर हत्या
लोगों को रनवे पर एकत्रित किया
एक तीसरे लड़के को अपनी मां की हत्या के आरोप में दोनों किशोरों के साथ ही गोली मार दी गयी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि लोगों को रनवे पर एकत्रित किया गया।
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया में फायरिंग दस्ते ने हाल ही में दक्षिण कोरिया की फिल्में देखने और बेचने को अपराध करार देते हुए 2 किशोरों को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। चीन से लगी सीमा पर हवाई क्षेत्र में स्थानीय लोगों के सामने किशोरों को गोली मार दी गई। उनकी मौत की खबर हालांकि पिछले हफ्ते ही सामने आई थी। एक तीसरे लड़के को अपनी मां की हत्या के आरोप में दोनों युवाओं के साथ ही गोली मार दी गयी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि लोगों को रनवे पर एकत्रित किया गया। अधिकारियों ने किशोरों छात्रों को जनता के सामने रखा, उन्हें मौत की सजा सुनाई और तुरंत उन्हें गोली मार दी।उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन, दक्षिण कोरिया को एक अमेरिकी कठपुतली राज्य के रूप में देखते है और सीमा पार करने वाले अपने किसी भी मीडिया के प्रति संवेदनशील है, लेकिन कड़े नियंत्रण के बावजूद, ऐसी वस्तुओं की अक्सर देश में यूएसबी ड्राइव या एसडी कार्ड पर तस्करी की जाती है। इन्हें आम तौर पर चीन से सीमा पर लाया जाता है और फिर उत्तरी कोरियाई लोगों के बीच बदल दिया जाता है।
सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट शासन ड्राइव बेचने वालों को पकड़ने के लिए आम जनता से मुखबिरों का काम लेता है। अधिकारियों ने इस हादसे को अंजाम देने से करीब एक सप्ताह पहले एक सार्वजिक बैठक करके के जनता को बताया था कि वे विदेशी मीडिया, विशेष रूप से अधिक समृद्ध और लोकतांत्रिक दक्षिण कोरिया से जुड़े अपराधों पर सख्त होने जा रहे हैं।
Related Posts

Post Comment
Latest News

Comment List