
सरदारशहर में कांग्रेस की गुड गवर्नेंस की जीत, भाजपा को स्वयंभू नेताओं की वजह से झटका : डोटासरा
कहा- भाजपा 13 जगह बिखरी
डोटासरा ने दावा किया कि राजेन्द्र राठौड़ को अगला चुनाव लड़ने के लिए वो सीट खाली चाहिए, इसलिए अशोक पींचा को बलि का बकरा बना दिया, जबकि राजेन्द्र राठौड़ खुद वंहा मोर्चा संभाले हुए थे।
जयपुर। सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने इसे कांग्रेस सरकार की गुड गवर्नेंस की जीत बताया है। साथ ही भाजपा पर हमला बोलते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ पर भाजपा की हार का ठीकरा फोड़ा है।
डोटासरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने पहले ही कहा था, कि कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी और भाजपा की जमानत जप्त होगी। भाजपा ने झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। राजस्थान में भाजपा 13 जगह बिखरी पड़ी है। सबके अपने व्यक्तिगत एजेंडे हैं। उन्हें पार्टी से कोई सरोकार नहीं है। हमारी सरकार के खिलाफ कोई बड़ा आंदोलन नहीं कर पाए। इनके नेता स्वयंभू मुख्यमंत्री बने बैठे हैं। सरदारशहर में इन्होंने टिकट पहले ही सरेण्डर कर दिया था। भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ना ही नहीं चाहता था।
डोटासरा ने दावा किया कि राजेन्द्र राठौड़ को अगला चुनाव लड़ने के लिए वो सीट खाली चाहिए, इसलिए अशोक पींचा को बलि का बकरा बना दिया, जबकि राजेन्द्र राठौड़ खुद वंहा मोर्चा संभाले हुए थे। ये 2023 में चुनाव जीतने की बाते करते हैं, लेकिन उपचुनाव परिणामों ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। राजस्थान में कांग्रेस की गुड गवर्नेंस है। हमारी विचारधारा है,हमारे नेता राहुल गांधी में लोगों का बढ़ता विश्वास है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List