मैकेंजी के गोल्डन गोल से जीती रजनीगंधा अचीवर्स
बेदला-चांदना ने जीत दर्ज की
विजेता टीम की ओर से छह हैंडीकैप के क्रिस मैकेंजी ने चार, रणशेय पुरोहित और शमशीर अली ने एक-एक गोल दागा। पराजित टीम की ओर सिद्धांत शर्मा ने चार व डेनियल ओटमेंडी ने एक गोल बनाया।
जयपुर। क्रिस मैकेंजी के अतिरिक्त समय में बनाए गोल की बदौलत रजनीगंधा अचीवर्स ने 8 दिसंबर को यहां रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर खेली जा रही स्ट्रेंगन भावनगर पोलो टूर्नामेंट में कृष्णा पोलो को 6-5 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से छह हैंडीकैप के क्रिस मैकेंजी ने चार, रणशेय पुरोहित और शमशीर अली ने एक-एक गोल दागा। पराजित टीम की ओर सिद्धांत शर्मा ने चार व डेनियल ओटमेंडी ने एक गोल बनाया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 5-5 गो ल से बराबरी पर थी। अतिरिक्त समय में क्रिस मैकेंजी ने गोल बना रजनीगंधा अचीवर्स को 6-5 से जीत दिलाई।
बेदला-चांदना ने जीत दर्ज की
एक अन्य मैच में लांस वाटसन के चार गोल की मदद से बेदला-चांदना टीम ने केरेसिल को साढ़े चार के मुकाबले 7 गोल से पराजित किया। विजेता टीम के लिए लांस वाटसन के अलावा अभिमन्यु पाठक ने दो व हिम्मत सिंह बेदला ने एक गोल बनाया। आधा गोल का लाभ लेकर उरती केरेसिल के लिए पद्मनाभ सिंह ने तीन व सलीम आजमी ने एक गोल बनाया।
Comment List