एम 23 विद्रोहियों ने कांगो में 131 नागरिकों की हत्या की

कांगो में नागरिकों पर हुए हमले की जांच के बाद हुई पुष्टि 

एम 23 विद्रोहियों ने कांगो में 131 नागरिकों की हत्या की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि अतिरिक्त 8 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया, 60 लोगों का अपहरण तथा कम से कम 22 महिलाओं और 5 लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र। पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में पिछले सप्ताह एम 23 विद्रोहियों ने 17 महिलाओं और 12 बच्चों सहित कम से कम 131 नागरिकों की हत्या कर दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि अतिरिक्त 8 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया, 60 लोगों का अपहरण तथा कम से कम 22 महिलाओं और 5 लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे सहयोगियों ने बताया कि पीड़ितों की गोलियों और चाकुओं से मार कर हत्या की गई।

दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मिशन, जिसे मोनस्को के नाम से जाना जाता है। इसने मानवाधिकार सहयोगियों के साथ उत्तर किवु प्रांत के रुतशुरू क्षेत्र में किशिशे और बम्बो के गांवों में 29 और 30 नवंबर को नागरिकों पर हुए हमले की प्रारंभिक जांच के बाद इसकी पुष्टि की है।  

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन नागरिकों के खिलाफ इस अकथनीय हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करता है, और पीड़ितों को आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करने मांग करता है। उन्होंने कहा, ''मिशन मानव अधिकारों और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के इन उल्लंघनों के अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए कांगो के अधिकारियों के फैसले का स्वागत करता है।''  

उन्होंने कहा कि मिशन पीडितों को न्याय दिलाने के प्रयासों में सहायता के लिए तैयार है, और नागरिकों के खिलाफ हिंसा को तत्काल समाप्त करने का आह्वान करता है।

Read More इक्वाडोर में सशस्त्र हमले में पुलिस अधिकारियों सहित 3 लोगों की मौत

Tags: news congo un

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर
पिछले दो दिन से प्रदेश में चल रहा आंधी-बारिश का दौर आज थम जाएगा। अब अगले दो दिन आज और...
कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा
Congress List : झारखंड की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, गोड्डा से दीपिका सिंह मैदान में
गहलोत कल बाड़मेर-जैसलमेर, नागौर और सीकर लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रचार
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम
अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह हो रहा है व्यवहार : संजय सिंह
बिना किसी भेदभाव के मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को दिया मुफ्त राशन: मुख्यमंत्री