भारत हॉकी विश्व कप से बाहर हुआ

न्यूजीलैंड ने शूटआउट में 5-4 से हराया

भारत हॉकी विश्व कप से बाहर हुआ

न्यूजीलैंड के लिए निक वुड्स, फिलिप्स हेडेन और सैम लेन ने एक-एक शूटआउट गोल किया, जबकि फिन्डले ने दो गोल करके कीवी टीम को जीत दिला दी।

भुवनेश्वर। न्यूजीलैंड ने रविवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के रोमांचक क्रॉसओवर मुकाबले में मेजबान भारत को शूटआउट में 5-4 (फुल टाइम 3-3) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।  कलिंगा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में ललित कुमार उपाध्याय (17वां), सुखजीत सिंह (24वां) और वरुण कुमार (40वां मिनट) ने भारत के लिये गोल किया। न्यूजीलैंड के गोल सैम लेन (28वां), रसेल केन (43वां) और सीन फिन्डले (49वां मिनट) ने दागे। शूटआउट में हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने भारत के लिए एक-एक गोल किया, जबकि राज कुमार पाल ने दो गोल किए। न्यूजीलैंड के लिए निक वुड्स, फिलिप्स हेडेन और सैम लेन ने एक-एक शूटआउट गोल किया, जबकि फिन्डले ने दो गोल करके कीवी टीम को जीत दिला दी।

भारत का मुकाबला अब जापान से 26 को 
न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ बेल्जियम के खिलाफ होने वाले क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। मेज़बान भारत क्वार्टरफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है और अब वह नौंवे से 16वें स्थान के मुकाबलों में 26 जनवरी को जापान का सामना करेगा।  

ललित ने भारत का खाता खोला 
विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर की टीम न्यूजीलैंड ने पहली सीटी बजते ही अच्छी हॉकी खेली और प्रथम क्वार्टर में दोनों खेमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भारत को पहली सफलता 17वें मिनट में ललित ने फील्ड गोल करके दिलाई।

बढ़त दोगुनी की 
मेजबान टीम 21वें से 24वें मिनट तक तीन पेनल्टी कॉर्नरों पर चूकी, मगर 24वें मिनट में सुखजीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। सैम लेन ने हाफ टाइम से ठीक पहले गोल करके भारत की बढ़त को छोटा किया।  तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने  43वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल जमाया। आखिरी क्षणोंं में फिन्डले के  गोल से न्यूजीलैंड को आत्मविश्वास मिला और वह भारत पर पूरी तरह हावी हो गया। गोलकीपर कृष्णा पाठक ने 54वें और 60वें मिनट में गोल पर सैम हीहा और सिमन चाइल्ड के घातक हमलों को बेअसर किया और मैच शूटआउट में पहुंच गया।

Read More T-20 World Cup तक मुश्ताक अहमद होंगे बंगलादेश के स्पिन कोच

शमशेर सिंह गोल नहीं बना सके शूटआउट में पहले पांच प्रयासों तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। छठे प्रयास में फिन्डले ने न्यूजीलैंड के लिये जबकि राज कुमार ने भारत के लिये गोल किया। सातवें प्रयास में फिलिप्स हेडेन और सुखजीत सिंह दोनों चूक गये। आठवें प्रयास में सैम लेन न्यूजीलैंड के लिये गोल करने में सफल रहे, जबकि शमशेर सिंह गोलकीपर डॉमिनिक डिक्सन को पार नहीं कर सके और भारत एक गोल के अंतर से मुकाबला हारकर विश्व कप से बाहर हो गया।  

Read More गावस्कर ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी की आलोचना की

Tags: hockey

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित