
दिल्ली में महापौर के चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही सदन में हंगामा
सत्या शर्मा ने 10 मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई
पार्षदों के शपथ के बाद महापौर के लिए मतदान से पहले आप के पार्षद मनोनीत सदस्यों को सदन से बाहर करने की मांग पर हंगामा हुआ।
नई दिल्ली। नगर निगम के महापौर के चुनाव के लिए मतदान शुरू होते सदन में भारी हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्या शर्मा ने 10 मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस पर आम आदमी पार्टी (आप) ने विराध किया और नारो के बीच सभी मनोनीत और निर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली। पार्षदों के शपथ के बाद महापौर के लिए मतदान से पहले आप के पार्षद मनोनीत सदस्यों को सदन से बाहर करने की मांग पर हंगामा हुआ।
इसके कारण सदन कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। इसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
Tags: Councilors
Related Posts

Post Comment
Latest News

रजनी केरकेता (जूनियर) रांची के पास बरियातू की रहने वाली हैं और पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग...
Comment List