पूर्ववर्ती सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र की उपेक्षा करने में नहीं रखी कमी : मोदी

पूर्ववर्ती सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र की उपेक्षा करने में नहीं रखी कमी : मोदी

केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने मणिपुर समेत पूर्वोत्तर क्षेत्र की उपेक्षा करने में कोई कमी नहीं रखी है।

इंफाल। केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने मणिपुर समेत पूर्वोत्तर क्षेत्र की उपेक्षा करने में कोई कमी नहीं रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हापता कांगजीबुंग में 22 योजनाओं के औपचारिक लोकार्पण और शिलान्यास के बाद संबोधन में कहा कि दिल्ली को आपके आवास तक ले आया हूं। उन्होंने केंद्र की पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर आरोप लगाया कि वह केवल चुनावों के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र की बात करती रही।

केंद्र की पिछली सरकारों ने चुनाव के समय इस क्षेत्र की बात की। इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक्ट ईस्ट पॉलिसी लाये। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार ने समय बर्बाद किया। मणिपुर के लिए 21वीं सदी महत्वपूर्ण है। हमें स्थिरता बनाएं रखनी है और प्रदेश को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाना है। प्रदेश की सत्ता में वापस आने के लिए कुछ लोग फिर से यहां अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे है।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत