नारी शक्ति है भारत की प्राण वायु, महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में लहरा रही है परचम : मोदी

महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं

नारी शक्ति है भारत की प्राण वायु, महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में लहरा रही है परचम : मोदी

यह नवरात्र का समय है, शक्ति की उपासना का समय है। प्रधानमंत्री ने ऑस्कर जीतने वाले गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी डॉक्यूमेंट्री एलीफेंट विहस्पर्स ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम रौशन किया है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिलाएं भारत के सपनों को पूरा कर रहे हैं और नारी शक्ति ही भारत की प्राण वायु है। मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं और अपना अलग स्थान बना रही हैं। ऐसी सभी महिलाएं, बेटियां भारत और भारत के सपनों को ऊर्जा दे रही हैं। नारीशक्ति की ये ऊर्जा ही विकसित भारत की प्राणवायु है। उन्होंने कहा कि यह नवरात्र का समय है, शक्ति की उपासना का समय है। प्रधानमंत्री ने ऑस्कर जीतने वाले गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी डॉक्यूमेंट्री एलीफेंट विहस्पर्स ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम रौशन किया है। मोदी ने कहा कि देश के लिए एक और उपलब्धि भाभा आणविक शोध केंद्र की वैज्ञानिक ज्योतिर्मयी मोहंती ने भी हासिल की है। ज्योतिर्मयी को रसायन विज्ञान और रसायनिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आई यूपीएसी का विशेष पुरस्कार मिला है। इस वर्ष की शुरुआत में ही भारत की अंडर -19 महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप जीतकर नया इतिहास रचा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति में नई शरुआत नागालैंड में हुई है। नागालैंड में 75 वर्षों में पहली बार दो महिला विधायक जीतकर विधानसभा पहुंची है। इनमें से एक को नागालैंड सरकार में मंत्री भी बनाया गया है। राज्य के लोगों को पहली बार एक महिला मंत्री भी मिली हैं। तुर्की में भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत के लिए गई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की महिला सदस्यों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके साहस और कुशलता की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत शांतिसेना में महिला पलटन की भी तैनाती की है।

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला : उदयपुर आईजी-एसपी हाईकोर्ट में पेश, 42 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट विवाद की एफआईआर पर फैसला सुरक्षित फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला : उदयपुर आईजी-एसपी हाईकोर्ट में पेश, 42 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट विवाद की एफआईआर पर फैसला सुरक्षित
फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी की गिरफ्तारी के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सख्त रुख अपनाया...
1985 में दर्ज मुकदमे में अब मिली राहत, विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला
एसीबी की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, योजना के बिल पास करने की एवज में ले रहा था घूस
100 करोड़ की ड्रग्स सामग्री जब्त : मुर्गी फार्म में लगाई गई थी फैक्ट्री, सप्लाई देते पकड़ा गया तस्कर
कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण