रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते युद्ध को लेकर सात और आठ मार्च को होगी सुनवाई, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय युद्ध के मामले पर करेगा सुनवाई

सुनवाई हाइब्रिड प्रणाली में की जाएगी

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते युद्ध को लेकर सात और आठ मार्च को होगी सुनवाई, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय युद्ध के मामले पर करेगा सुनवाई

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते युद्ध को लेकर सात और आठ मार्च को इस मामले पर सुनवाई करेगा। आईसीजे के बयान में कहा गया कि महामारी की स्थिति को देखते हुए, यह सुनवाई हाइब्रिड प्रणाली में की जाएगी।

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते युद्ध को लेकर सात और आठ मार्च को इस मामले पर सुनवाई करेगा। आईसीजे के बयान में कहा गया कि महामारी की स्थिति को देखते हुए, यह सुनवाई हाइब्रिड प्रणाली में की जाएगी। न्यायालय के कुछ सदस्य ही ग्रेट हॉल ऑफ जस्टिस में व्यक्तिगत रूप से मौखिक कार्यवाही में शामिल होंगे जबकि अन्य सदस्य वर्चुअल तोर से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के पास दोनों विकल्प हैं। वह सशरीर उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं या वर्चुअल रूप से भी शामिल हो सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख न्यायिक अंग के रूप में आईसीजे की विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका है। यूक्रेन ने आईसीजे में एक आवेदन दायर कर रूस के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया था तथा न्यायालय से रूस को यूक्रेन में सभी सैन्य अभियानों को तुरंत रोकने के लिए कहने का आग्रह किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट््वीट किया,Þहम जल्द से जल्द रूस को सैन्य गतिविधि तुरंत बंद करने का आदेश देने वाले एक निर्णय का अनुरोध करते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग