यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर नहीं करेंगे हमला : पुतिन
त्रिपक्षीय बैठक के आयोजन के विचार उपयोगी है
यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी (आईएईए), रूस और यूक्रेन की त्रिपक्षीय बैठक के आयोजन के विचार उपयोगी है।
कीव। यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी (आईएईए), रूस और यूक्रेन की त्रिपक्षीय बैठक के आयोजन के विचार उपयोगी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इसका आयोजन किसी तीसरे देश में किया जा सकता है। रूस अपने कथित विशेष सैन्य अभियान के तहत यूक्रेन में जपोरिजिया और चेर्नोबिल परमाणु संयंत्रों पर अधिकार कर चुका है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला नहीं करेंगे, कीव लड़ाई बंद करे, तो ऑपरेशन भी रोक देंगे।
कीव और खारकीव समेत अन्य शहरों में रूसी हमले जारी है। इसके कारण यूक्रेन के गैस ट्रांसमिशन सिस्टम के 16 गैस सप्लाई स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। यूक्रेन के सुमी में सड़कों पर रूसी और यूकेन सेना के बीच लड़ाई शुरू हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात को सहमत हो गए है। दोनों के बीच कभी भी बातचीत हो सकती है। यूक्रेन के राजदूत ने परमाणु संयंत्र पर हमले को लेकर रूस को आतंकी देश बताया है।
Comment List