पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल को किया स्वीकार : सिसोदिया

केजरीवाल मॉडल को एक अवसर दिया है

पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल को किया स्वीकार : सिसोदिया

पंजाब विधानसभा चुनाव के रुझानों के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बयान दिया है। मनीष ने कहा कि पंजाब के लोगों ने दिल्ली सरकार के केजरीवाल मॉडल को स्वीकार किया है।

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव के रुझानों के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बयान दिया है। मनीष ने कहा कि पंजाब के लोगों ने दिल्ली सरकार के  केजरीवाल मॉडल को स्वीकार किया है। सिसोदिया ने पंजाब विधानसभा चुनावों के प्रारंभिक रुझानों पर कहा कि पंजाब के लोगों ने शासन के केजरीवाल मॉडल को एक अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है। यह आम आदमी की विजय है।

पंजाब विधानसभा के रुझानों के अनुसार प्रदेश की 117 सीटों में से 87 पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है, जबकि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी 14 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी चार, शिरोमणि अकाली दल नौ तथा निर्दलीय एक विधानसभा क्षेत्र में आगे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

धौलपुर में बढ़ेगा जलस्तर, समृद्ध होगा किसान : मुख्यमंत्री धौलपुर में बढ़ेगा जलस्तर, समृद्ध होगा किसान : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि घर-घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन को समयबद्ध पूरा करने की दिशा में...
फैंस से मिलने नंगे पांव क्यों आते है अमिताभ बच्चन? बताई ये वजह
हैती में भूकंप से चार लोगों की मौत, 36 घायल
सिटाडेल के रीमेक में काम करेंगे वरुण धवन-सिकंदर खेर
केन्द्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को मिला अखिलेश का साथ
राजस्थान सरकार ने जल जीवन मिशन को गंभीरता से लागू नहीं कियाः गजेन्द्र सिंह शेखावत
वसुंधरा राजे ने की भाजपा संगठन महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात