ट्रोले की टक्कर से दो भाईयों की मौत

एक ने मौके पर और दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम ,दोनों भाई काम के बाद जा रहे थे घर

ट्रोले की टक्कर से दो भाईयों की मौत

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में ट्रोले की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना में बुधवार रात को घटना स्थल पर ही एक भाई की मृत्यु हो गई थी। दोनों भाई कोटा में अपना कार्य करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।

कोटा । कोटा कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में ट्रोले की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना में बुधवार रात को घटना स्थल पर ही एक भाई की मृत्यु हो गई थी। ये दोनों भाई कोटा के तलवंडी क्षेत्र में अपना कार्य करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच थर्मल कॉलोनी के गेट पर एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार कर दोनों सगे भाईयों को कुचल दिया था। दुर्घटना में एक  बड़े भाई प्रवीण कुमार (22) पुत्र लालचंद  जागिड़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जबकि छोटा भाई  हेमंत जागिड़(20) पुत्र लालचंद निवासी देलुंदा थाना केशवपाटन के दोनों पैरों को  ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे तुरंत आॅटो से एमबीएस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया था। जहां उसकी उपचार के दौरान देर रात को ही मृत्यु हो गई।

कांस्टेबल बुद्धराम ने बताया कि बुधराम शाम को करीब सवा सात बजे सूचना मिली कि थर्मल चौराहा  कॉलोनी के गेट के सामने एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा सड़क पर एक युवक का शव क्षति-विक्षत शव पड़ा है। तथा एक अन्य युवक  तड़फ रहा था। इसके बाद एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर नहीं आई तो दोनोें को आॅटो से लेकर एमबीएस अस्पताल आया था। जहां चिकित्सकों ने एक भाई को मृत घोषित किया। जबकि दूसरे को आईसीयू में भर्ती किया था।  दोनों भाई बुधवार सुबह अपने घर से बाइक से तलवंडी में फर्नीचर का कार्य करने के लिए गए थे। शाम को दोनों बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में थर्मल चौराहे पर  ट्रोले ने टक्कर मार दी थी। जिससे प्रवीण के ऊपर से ट्रोला निकल गया। इससे उसके शरीर के दो भाग हो गए। प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हेमंत के पैर को कुचल कर निकल गया था।  इससे हेमंत तड़प रहा था। हादसे के बाद ट्रोला चालक ट्रोला छोड़कर फरार हो गया था।
 पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुधवार को ही सूचना दे दी थी। परिजनों के आने के बाद दोनों भाईयों के शवों का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। ट्रक को जब्त किया गया है। चालक को तलाश किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अलास्का में नदी में गिरा विमान, लोगों से बचने का आग्रह अलास्का में नदी में गिरा विमान, लोगों से बचने का आग्रह
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के अलास्का प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि जब डगलस डीसी-4...
बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी भाजपा से निष्कासित
पाकिस्तान में सैन्य अभियान में मारे गए 3 आतंकवादी, एक गिरफ्तार
Supreme Court ने ईवीएम-वीवीपैट पर चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरण
किंग में डॉन का किरदार निभाएंगे शाहरूख खान!
लोकसभा चुनाव के पहले फेज में वोटिंग करने में शहरों के मतदाता रहे आगे
हाड़ौती के दो धुरंधर, कल तक जो दोस्त थे, आज सबसे बड़े धुर विरोधी