प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब पासबुक पर प्रतिबंध

राजस्थान शिक्षा परिषद् ने जारी किए दिशा-निर्देश

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब पासबुक पर प्रतिबंध
राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई करने वाले कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के बच्चे स्कूल परिसर हो या घर, किताब के बजाए अधिकांश समय पासबुक से ही पढ़ाई करते है।

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश की सरकारी स्कूलों में अब पासबुक का उपयोग नहीं हो सकेगा। स्कूल में अगर किसी टीचर और स्टूडेंट के पास पासबुक मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए हैं। राजस्थान शिक्षा परिषद् में इस संबंध में एक आदेश राज्य के सभी उपनिदेशकों, संयुक्त निदेशकों और सरकारी माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रिंसिपल को जारी किया है। इसके पीछे का कारण यह है कि देश में राष्टÑीय स्तर पर जो भी सर्वे हो रहे हैं, उसमें सामने आ रहा है कि पासबुक के चलते विद्यार्थी पिछड़ रहे हैं, जिसके चलते शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है। शिक्षा परिषद के अनुसार पासबुक शिक्षा में बाधक है और बच्चों की सोच भी कम हो जाती है तथा बच्चे पासबुक से पढ़ाई करके मात्र पास होने के लिए पढ़ते है, जिससे वह जीवन में आगे नहीं बढ़ पा रहे है।

अभी अधिकांश बच्चे नहीं पढ़ते किताब 
राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई करने वाले कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के बच्चे स्कूल परिसर हो या घर, किताब के बजाए अधिकांश समय पासबुक से ही पढ़ाई करते है। कई जगह पर तो बच्चे पूरे साल किताब ही नहीं खोलते हैं और पासबुक से ही पढ़ाई करते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बड़ी कार्रवाई : रेंजर समेत तीन APO, बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग सख्त नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बड़ी कार्रवाई : रेंजर समेत तीन APO, बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग सख्त
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले से महिला मजदूर सुगना देवी की मौत के बाद वन विभाग ने कार्रवाई...
एसएलबीसी की 170वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं और ऋण प्रवाह की समीक्षा, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी रोकने पर मंथन
दिल्ली: DJB भ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने की मुलाकात
बीकानेर मारपीट प्रकरण : महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ की भूमिका पर दो दिन में जांच रिपोर्ट मांग
किन्नर का वेषधर ज्वेलरी शॉप में चोरी, आरोपी गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बीसीआई लॉ छात्रों के व्यवहार को रेगुलेट नहीं कर सकती, नालसार छात्रों पर जारी दोनों नोटिफिकेशन रद्द